home page

कपास मंडियों में तेजी का सफर, MSP से ऊपर चल रहे है दाम, जाने सटीक कपास मंडी भाव

देश की अलग अलग कपास मंडियों में कपास के भाव वैरायटी के हिसाब से अलग अलग चल रहे है। हालाँकि मामूली तेजी जरूर देखने को मिल रही है। फिर भी भाव MSP से ऊपर कुछ मंडियों में चल रहे है। आज सनावद मंडी खरगौन में कपास Unginned का भाव औसत 6600 रु का चल रहा है। जबकि नरखेड़ मंडी में कपास 7410 रु , कुक्षि धार मंडी में कपास Unginned 6350 रु का चल रहा है। अलग अलग मंडियों में वैरायटी के हिसाब से भाव अलग अलग है। 
 | 
kapas bhav
1 फरवरी 2025 को जारी हुए बजट सत्र में कपास के उत्पादन को लेकर सरकार ने पांच साल के लिए योजना बनाने की बात कही गई है। जिसके तहत कपास की पैदावार को बढ़ावा देने के साथ साथ देश के कॉटन उधोग को दोबारा से रफ़्तार में लाना होगा। कॉटन कैंडी में 0.54% बढ़त भी दर्ज की गई है वही पर भारत में तेलगाना राज्य में कपास के अधिक उत्पादन के कारण 2024-25 के लिए कपास उत्पादन अनुमान को 2 लाख गांठ बढ़ाकर 304.25 लाख गांठ कर दिया है। कपास की मांग में मजबूती नजर आ रही है। जिसका असर मंडियों में कपास की कीमत में भी देखने को मिल रहा है। 

फ़िलहाल अलग अलग मंडियों में कपास का भाव MSP रेट से ऊपर चल रहा है। किसानो को इस समय कपास के दाम ठीक ठाक मिल रहे है। वर्तमान में कपास का MSP रेट मध्यम रेशे वाली कपास के लिए 7,121  रु एवं लम्बे रेशे वाली कपास के लिए 7521 रु है। आइए जानते है आज देश की मंडियों में कपास के औसत भाव क्या रहे है। 

देश की प्रमुख मंडियों में कपास के औसत भाव 

कपास मंडियों में कपास के रेट MSP रेट से ऊपर ही चल रहे है। आज विसनगर मंडी मेहसाणा में कपास का भाव 6475 रु औसत जबकि अधिकतम 7450 रु का रहा है। वही पर राजपेपला मंडी में कपास का भाव 7310 रु का औसत चल रहा है। झाबुआ की पेटलावद मंडी में कपास Ungineed का भाव 8120 रु प्रति क्विंटल का चल रहा है। सनावद मंडी में कपास Unginned का रेट 6600 रु औसत चल रहा है। बाबरा अमरेली मंडी में कपास शंकर 6B का भाव 7360 रु प्रति क्विंटल चल रहा है। बॉथ मंडी आदिलाबाद में कपास Unginned का भाव 6860 रु प्रति क्विंटल चल रहा है। 

जोबट मंडी में कॉटन मध्यम रेशे वाली का भाव 6900 रु प्रति क्विंटल चल रहा है। जम्बूसर मंडी में कपास का औसत भाव 6800 रु का बना हुआ है। बगसरा मंडी में कपास का औसत भाव 6662 रु प्रति क्विंटल चल रहा है। चोटिला मंडी में आज कपास शंकर 6B का औसत भाव 7050 रु प्रति क्विंटल की दर से बना हुआ है।  कड़ी मेहसाणा मंडी में कपास का औसत भाव 7125 रु प्रति क्विंटल का बना हुआ है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now