किसानो को बजट में मिली बड़ी सौगात, KCC सीमा 5 लाख, धन धान्य स्कीम की घोषणा

PM किसान योजना को लेकर कोई अपडेट नहीं
मीडिया में पीएम किसान योजना को लेकर तमाम तरह की खबरे चल रही थी लेकिन बजट में पीएम किसान योजना की राशि को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सरकार 24 फरवरी को इस योजना के तहत क़िस्त की राशि जरूर जारी करने वाली है। किसानो को इसके लिए KYC एवं अन्य कार्य करने के अपडेट जारी हो चुके है। हालाँकि सरकार ने किसानो के लिए एक और योजना धन धान्य की घोषणा की है। जिसका लाभ देश में करोड़ो किसानो को होने वाला है। जिसकी शरुआत में 100 जिलों को कवर किया जायेगा।
धन धन्य योजना की घोषणा
बजट में कृषि सम्बंधित कई बड़ी घोषणा हुई है। जिसमे असम में नामरूप में यूरिया प्लांट की स्थापना की जाएगी। जिसकी क्षमता 12.7 लाख मीट्रिक टन होगी। इसके साथ ही धन धान्य स्कीम की घोषणा भी की गई है। इस योजना का उद्देशय कम से कम 100 जिलों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत किसानो को समय समय पर मुफ्त में अच्छे बीज एवं कृषि उपरकण, तकनीकी सुविधा दी जाती है। जिससे किसानो को अधिक उत्पादन में मदद मिलती है। इस योजना से देश में लाखो किसानो को फायदा होगा। इस योजना के तहत कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर को बढ़ावा देना , किसानो को आर्थिक स्थिति में सुधार, छोटे सीमांत किसानो के लिए नई तकनीक एवं अन्य सुविधा का लाभ जैसे उद्देश्य को पूर्ण किया जाना है।
धन धान्य कृषि योजना से क्या फायदा मिलेगा
केंद्र सरकार की इस योजना से किसानो को अच्छे उच्च गुणवत्ता के बीज, कृषि के लिए नई नई तकनिकी जानकारी, उच्च गुणवत्ता के उपकरण, खाद एवं वित्तीय मदद प्रदान करती है। जिससे किसानो को कृषि में अधिक उत्पादन में मदद मिलेगी। ये बजट लगभग पूर्ण कृषि आधरित रहा है। लेकिन मिडिल क्लास के लिए भी इस बजट में काफी राहत मिली है। बिहार राज्य को मखाना बोर्ड की बड़ी सौगात मिल चुकी है।