home page

मध्य प्रदेश में शुरू हुआ चना, मसूर, सरसों का MSP पंजीयन, होगा किसानों का 48 घंटों में भुगतान, ये है अंतिम तारीख

 | 
MSP rate
नमस्कार किसान भाइयों, आज के हमारे इस आर्टिकल में आपका स्वागत है। दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए चना,मसूर,सरसों और गेहूं के फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर खरीदने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोस्तो सभी किसान 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक अपना पंजीयन करवा सकते हैं। किसान भाइयों सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 25 फरवरी से 31 मई 2025 के बीच किसानों से फसल खरीदी की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीयन कि व्यवस्था की है। किसान भाइयों इन दोनों माध्यमों से अपनी फसल को MSP पर बेचने के लिए पंजीयन करवा सकते हैं। तो चलिए जानते है इसकी पूरी आगे की जानकारी के बारे में 

क्या है MSP पर फसलों की कीमत 

दोस्तो MSP पर मध्य प्रदेश सरकार ने चना, मसूर, सरसों और गेहूं को खरीदने के लिए कीमत भी जा करी दी गई है, जिसमें चना को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार ने 3.86 प्रतिशत बढ़ाकर 5,650 रुपए की कीमत रखी है, मसूर को सरकार MSP पर 4.28 प्रतिशत बढ़ाकर 6,700 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदेगी, सरसों की कीमत सरकार ने 5.31 प्रतिशत बढ़ाकर प्रति क्विंटल 5,950 रुपए निर्धारित की है। गेहूं की कीमत मध्यप्रदेश सरकार ने 2,425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की है उसके अलावा 175 रुपए राज्य बोनस मिलकर 2,600 रुपए प्रति क्विंटल खरीदेगी।

गेहूं खरीदी का कितना है लक्ष्य 

दोस्तो इस वर्ष 2025-26 में मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उत्पादन में 80 लाख मैट्रिक टन के आंकड़े तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। अब तक दोस्तो मध्य प्रदेश में 2.91 लाख से अधिक किसानों ने उपार्जन के लिए अपना पंजीयन करवा लिया है। 

कितने समय में होगा किसानों को फसल बिक्री का भुगतान

किसान भाइयों मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को भुगतान में होने वाली देरी को रोकने लिए उत्तर प्रदेश का मॉडल अपनाने का फैसला लिया है, जिससे किसानों को मात्र 48 घंटों में आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिससे किसानों को काफी फायदा होगा और सरकारी मंडियों में अपनी फसल बेचने के लिए किसान काफी प्रेरित होंगे।

पंजीयन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • बैंक खाता पासबुक 
  • खेती के कागजात

कैसे करें MSP में पंजीयन

दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 2025-26 में पंजीयन करवाने के लिए कई प्रकार की प्रक्रिया उपलब्ध कराई गई है, जैसे -

ऑनलाइन पंजीयन 

  • मध्य प्रदेश के ई-उपार्जन पोर्टल mpeuparjan.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
  • MP किसान ऐप : अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करके खुद पंजीयन कर सकते है।

 ऑफलाइन पंजीयन

  • किसान भाइयों आप अपने नजदीकी सेवा सहकारी समिति में जाकर पंजीयन करा सकते है।
     
  • या फिर अपने ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय में बने सुविधा केंद्रों से भी पंजीयन करवा सकते है।
  • इसके अलावा दोस्तो आप लोक सेवा केंद्र या साइबर कैफे से भी आप पंजीयन करवा सकते हैं।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now