home page

देश की प्रमुख मंडियों में सरसो के सटीक भाव की जानकारी

 | 
sarso mandi bhav
फरवरी माह चल रहा है और अभी से तापमान लगातार बढ़ रहा है। जो सरसो की फसल को जल्दी कटाई के लिए तैयार करेगा। हालाँकि गेहू की फसल के लिए ये तापमान में बढ़ोतरी नुकसान दायक जरूर है। मार्च महीने के आसपास सरसो की कटाई शुरू हो जाएगी। जिससे सरसो की नई फसल मंडियों में आनी शुरू हो जाएगी। वही पर अलग अलग मंडियों में सरसो के लिए MSP दर पर पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। लेकिन दूसरी तरह सरसो के भाव अभी भी MSP रेट से निचे ही बने हुए है। और ये हाल तब है जब सरसो की आवक भी पहले के मुकाबले कम चल रही है। इस बार सरसो का उत्तपादन भी अच्छा होने की उम्मीद है। जिससे सरसो मंडियों में आवक बम्पर होने वाली है। 

हालाँकि इस बार किसानो को सरसो के भाव क्या कुछ मिल सकते है। इसके बारे में बात करना सही नहीं है क्योकि मार्किट में मांग के मुताबिक सरसो के भाव में तेजी मंदी हो सकती है। लेकिन फ़िलहाल के भाव MSP दर से निचे ही है। 5 हजार से 5500 रु तक भाव घूम रहे है। पिछले सीजन के दौरान भाव 6 हजार रु तक गए थे। देश की अलग अलग मंडियों में फ़िलहाल सरसो के औसत भाव क्या रहे है इसकी जानकारी लेते है। 

देश की प्रमुख मंडियों में सरसो के सटीक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक औसत भाव 

आज द्रगृध्रा सुरेंदर नगर मंडी में सरसो के औसत भाव 5620 रु प्रति किवंटल की दर से चल रहे है। कैंडी मंडी मुर्शिदाबाद में सरसो के औसत भाव 5750 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रहे है। जौनपुर की मुगराबादशाहपुर मंडी में सरसो के भाव औसत आज 5920 रु प्रति क्विंटल की दर से बने हुए है। वही पर 4 फरवरी 2025 को अछल्दा मंडी में सरसो के औसत भाव 5700 रु प्रति क्विंटल की दर से रहे है। आसनसोल मंडी में सरसो 6050 रु के औसत भाव पर बिकी थी। 

आगरा मंडी में लोही ब्लैक सरसो का औसत भाव 5850 रु प्रति क्विंटल रहा था। जबकि बरन मंडी में सरसो का औसत भाव 5620 रु प्रति क्विंटल, बस्सी जयपुर मंडी में ॉर्सो का औसत भाव 5452 रु प्रति क्विंटल, भिवानी मंडी में सरसो 4970 रु प्रति किवंटल के औसत भाव से बिकी थी। बहराइच मंडी में सरसो काली का औसत भाव 6000 रु प्रति क्विंटल की दर से रहा है। जबकि बाराबंकी मंडी में सरसो ब्लैक का औसत भाव 5980 रु प्रति क्विंटल की दर से रहा है। 

गजसिंघपुर मंडी में असरोस का औसत भाव 5245 रु प्रति क्विटनल, गोरखपुर मंडी में सरसो 4900 रु के भाव पर बिकी है । घाटोल मंडी में सरसो येलो ब्लैक का औसत भाव 6100 रु का रहा है। घड़साना मंडी में सरसो का औसत भाव 5225 रु एवं फ़ैजाबाद मंडी में सरसो का औसत भाव 5660 रु का रहा है। दूनी मंडी में सरसो 4950 रु एवं धानेरा मंडी में सरसो 5180 रु प्रति क्विंटल की दर से बिकी है। जबकि हरदा मंडी में सरसो का औसत भाव 5021 रु एवं हरदोई मंडी में सरसो 5965 रु के भाव पर बिकी है। जसदान मंडी में सरसो 5250 रु एवं इंदौर मंडी में सरसो 4315 रु प्रति क्विंटल की दर से बिकी है। 
 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now