home page

फार्मर आईडी बनवाने का क्या है तरीका, किसानो के लिए है जरुरी है फार्मर आईडी

फार्मर रजिस्ट्री फ़िलहाल काफी महत्वपूर्ण हो चुकी है, जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि से अभी जुड़े है। यानि की नए है उनके लिए तो ये अनिवार्य हो चुकी है। ऐसे में फार्मर आईडी को कैसे बना सकते है। फ़ोन से भी इसको कैसे बनाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के किसानो को आईडी के लिए क्या करना होगा। इसकी जानकारी लेते है।। 
 | 
farmer id
24 फरवरी से PM किसान योजना के तहत 19 वी क़िस्त की राशि जारी होने वाली है। लेकिन फार्मर रजिस्ट्री को लेकर फ़िलहाल किसानो के बीच चिंता का विषय बना हुआ है। आपको बता दे की जो नए किसान है उनको इस क़िस्त की राशि का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरुरी है।मीडिया खबरों के मुताबिक पुराने किसानो को फ़िलहाल केवाईसी पूर्ण होने पर लाभ मिलता रहेगा। फिर भी फार्मर रजिस्ट्री जरुरी है। क्योकि इससे किसानो को काफी फायदा होने वाला है। पीएम किसान योजना से लेकर अन्य सरकारी योजना का लाभ भी इस आईडी के बनने के बाद आसानी से मिलने वाला है। जो नए किसान पीएम किसान योजना का लाभ लेना चाहते है उनके लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है। 

फार्मर आईडी किसानो के लिए एक यूनिक आईडी होती है। इसमें किसान की जमीन से लेकर उसके राशन कार्ड, आधार कार्ड सम्बंधित सभी जानकारी शामिल होती है। किन किन योजना का लाभ लिया है,  या अन्य योजना का लाभ लेना है इसके लिए ये महत्वपूर्ण है। फ़िलहाल देश के 10 राज्यों में फार्मर आईडी PM किसान योजना के लिए जरुरी है। और इन राज्यों में तेजी के साथ फार्मर आईडी बनाने के कार्य चल रहा है। किसान CSC केन्द्रो की मदद से फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पूर्ण कर रहे है। लेकिन किसान कई अलग अलग तरीको से फार्मर आईडी को बना सकते है। आइये जानते है कैसे 

PM किसान योजना में फार्मर आईडी 

जो नए किसान है उनके लिए पीएम किसान योजना के तहत लाभ लेने के लिए अब फार्मर आईडी अनिवार्य होगी। ऐसे में जिन लोगो को नए पंजीकरण करने है उनके लिए फार्मर आईडी का बनवाना जरुरी है तो उत्तर प्रदेश राज्य में जो किसान है वो upfr.agristack.gov.in के जरिये फार्मर आईडी की सुविधा ले सकते है। इसके साथ ही एप्लीकेशन की जरिये भी फार्मर आईडी बनवाई जा सकती है। उत्तर प्रदेश राज्य में CSC केन्द्रो पर भी फार्मर आईडी बनवाने की सुविधा है। जिसकी मदद से नए किसान फार्मर आईडी आसानी से बनवा सकते है। 

अन्य राज्यों में फार्मर आईडी किसान कैसे बनवा सकते है। 

उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी फार्मर आईडी बनवाना जरुरी है। केंद्र सरकार ने इसके लिए एग्रीस्टेक को लागु किया है। किसी भी जनसेवा केंद्र, क्योस्क केंद्र या फिर  https://rjfr.agristack.gov.in/ की मदद से फार्मर रजिस्ट्री का काम पूर्ण कर सकते है। इसके लिए किसान के पास आधार कार्ड, बैंक खाता, जमाबंदी, फोटो, आधार कार्ड से जुड़ा फ़ोन नंबर, राशन कार्ड आदि दस्तावेज होने जरुरी है। इसके साथ ही अलग अलग राज्यों में इसके लिए एप्लीकेशन के जरिये भी फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। जिसकी मदद से फार्मर आईडी बनवा सकते है। राजस्थान राज्य में 5 फरवरी से पंचायत स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री के लिए एग्रीस्टेक स्कीम के तहत कैम्प आयोजित होने है। जिससे किसानो को फार्मर आईडी बनवाने के लिए सुविधा मिलेगी। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now