गेहू MSP पंजीरकरण के लिए किसानो में उत्साह, बड़ी संख्या में हो रहे है रजिस्ट्रेशन

कहा हो रहे है MSP के लिए पंजीकरण
प्रदेश में क्योस्क केन्द्रो, कृषि विभाग एवं CSC केन्द्रो की मदद से किसान गेहू के लिए MSP पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करा सकते है। 20 जनवरी 2025 से लेकर 31 मार्च 2025 तक प्रदेश में गेहू MSP पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकता है। इसके लिए किसानो को जमीन के कागजात, फसल सम्बंधित जानकारी, आधार कार्ड, समग्र आईडी आदि की जरुरत होने वाली है। जिसकी मदद से गेहू MSP पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकता है।
इस बार गेहू के उत्पादन पर असर
फ़िलहाल जिस तरह से तापमान में तेजी दिख रही है उसका असर गेहू के उत्पादन पर होने की संभावना है। इससे पहले भी साल 2022 में गेहू की फसल में बढ़ते तापमान के कारण उत्पादन पर काफी असर हुआ था। इस वर्ष तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी किसानो के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। बढ़ते तापमान के कारण गेहू की ग्रोथ सही ढंग से नहीं होने से उत्पादन पर असर होता है। फ़िलहाल देश के अलग अलग हिस्सों में ठण्ड का प्रभाव कम हो रहा है। जिससे धीरे धीरे फरवरी से मार्च माह के दौरान तापमान में इजाफे की और संकेत दिख रहे है। जो की गेहू की फसल के लिए अच्छे नहीं है। किसानो को समय पर गेहू की फसल में सिंचाई का ध्यान रखना जरुरी होगा।