सोना चाँदी खरीदने जा रहे है तो जान ले आज Gold Silver Rate क्या है

IBJA रोजाना देश में सोना चाँदी की कीमत अपडेट करता है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक ही रेट की जानकारी यहाँ पर दी गई है। जो की धातुओं की खुरदरा कीमत है। आपको यदि GST एवं अन्य शुल्क सहित जानकारी चाहिए तो नजदीकी ज्वेलर्स से सम्पर्क कर सकते है। क्योकि अलग अलग शहरों में GST तो में कोई फर्क नहीं है लेकिन मेकिंग चार्ज अलग अलग होता है। जो की आभूषण के हिसाब से होता है। इसलिए इसकी जानकारी जवेलर्स के जरिये ही पता की जा सकती है। IBJA सोमवार से शुक्रवार के दिन सोना चाँदी समेत अन्य कई धातुओं के रेट जारी करता है। जिसकी जानकारी IBJA की आधिकारिक वेबसाइट और यहाँ पर भी ली जा सकती है। शनिवार एवं रविवार के दिन सरकारी छुट्टी होने के कारण सोना चाँदी समेत अन्य धातुओं की कीमत जारी नहीं होती है।
देश में सोने एवं चाँदी की कीमत
आज 999 शुद्धता वाले 24k Gold rate 83010 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 82678 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। आभूषण निर्माण में उपयोग होते वाले 22k Gold Rate आज 76037 रु प्रति दस ग्राम एवं 18k Gold rate आज 62258 रु प्रति दस ग्राम की दर से चल रहे है। 585 शुद्धता वाले 14k Gold की कीमत आज 48561 रु प्रति दस ग्राम पर है। चाँदी की कीमत 300 रु तक तेज हो चुकी है। आज कीमत 93793 रु प्रति किलोग्राम पर चल रही है। सोना चाँदी की इन कीमतों में कोई शुल्क जो की सरकार द्वारा लागु होता है वो शामिल नहीं है।
सोना चाँदी की कीमत बढ़ने के कारण
देश में सोना चाँदी की कीमत बढ़ने के कई कारण होते है। इसमें विदेशो मुद्रा मूल्य में बदलाव भी इसका बड़ा कारण है। हाल ही में डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत में बदलाव हुआ है। जिसका असर भी सोना चाँदी की कीमत पर हुआ है। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था में हो बदलाव का असर भी होता है। इसके साथ साथ सोना चाँदी की मांग एवं आपूर्ति में बदलाव का असर भी सोना चाँदी की कीमत पर होता है। मांग बढ़ने के एवं आपूर्ति कम होने से सोना चाँदी की कीमत में तेजी आने की संभावना बढ़ती है। जबकि आपूर्ति अधिक होने से कीमते कम हो सकती है। भारत में सोना चाँदी की खपत बड़ी मात्रा में होती है। त्योहारी सीजन एवं शादी सीजन में सोना चाँदी की खपत देश में सबसे अधिक होती है। इस दौरान सोना चाँदी की कीमत में बदलाव सबसे अधिक देखने को मिलते है।
सोना चाँदी की खरीदारी से पहले जरुरी बाते ध्यान रखना जरुरी
सोना चाँदी की खरीदारी में कुछ बाते होती है जो खरीदारी के वक्त आपको सुरक्षित एवं सही गाइड करती है। इसमें हॉलमार्किंग की जानकारी होनी जरुरी होती है। जो की देश में BIS द्वारा प्रमाणित होती है। ये सोना चाँदी की शुद्धता को प्रमाणित करती है। इससे सोना चाँदी की खरीदारी में होने वाले फर्जीवाड़े से बचाव में मदद मिलती है। इसके साथ ही सोना चाँदी की शुद्धता की जानकारी होनी भी जरूर है। जैसे की 24 कैरेट (99.9%) - सबसे शुद्ध सोना होता है। जिसका उपयोग आभूषण निर्माण में नहीं होता है। जबकि 22 कैरेट (91.6%) - आभूषणों के लिए उपयोग होता है। वही पर 18 कैरेट सोना (75%) - डिज़ाइनर और डायमंड ज्वेलरी में इस्तेमाल होता है। ऐसे ही चाँदी 999 शुद्धता (99.9%) - सबसे शुद्ध रूप चाँदी में होता है। जबकि 925 शुद्धता (92.5%) की चाँदी का उपयोग भी आभुषणो एवं बर्तन निर्माण में होता है।