home page

सोना चाँदी में फिर से चमक, बढ़ चुके है दाम, खरीदारों के लिए जानना जरुरी है सोने एवं चाँदी का भाव

आज 29 जनवरी के दिन सोना चाँदी की कीमत में फिर से तेजी दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोना आज 74030 रु एवं 24 कैरेट सोने की कीमत आज 80819 रु प्रति दस ग्राम पर आ चुकी है। जबकि चाँदी की कीमत 90428 रु पर आ चुकी है। 27 एवं 28 जनवरी के दिन सोना चाँदी की कीमत में अच्छी कटौती दर्ज हुई थी। इस साल चाँदी की कीमते 91 हजार के लेवल को पार कर चुकी है। 
 | 
gold rate today
Gold Rate Today : साल 2025 में चाँदी (Silver Rate) का भाव 91 हजार रु के हाई लेवल तक जा चूका है। जबकि सोने की कीमत (Gold Rate) 80 हजार के लेवल से ऊपर अभी भी चल रहा है। आज 29 जनवरी के दिन सोना एवं चाँदी दोनों ही धातुओं की कीमत में इजाफा हुआ है। आज चाँदी में 700 रु तो सोने में 500 रु तक की तेजी दर्ज हुई है। इससे पहले जनवरी 27 एवं 28 के दौरान सोना चाँदी की कीमत में अच्छी कटौती दर्ज हुई थी। 28 जनवरी की सुबह के समय भी चाँदी की कीमत 89725 रु पर चल रही थी, जबकि सोने की कीमत सुबह 80003 रु एवं शाम को 80313 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही थी। 

फ़िलहाल सोना एवं चाँदी दोनों ही धातुओं में तेजी नजर आई है। जिससे खरीदारी पर असर होगा। फ़िलहाल सराफा बाजारों में मांग स्थिर चल रही है। आम दिन की तरह ही खरीदारी हो रही है। कोई बड़ा फेस्टिवल या शादी ब्याह का सीजन नहीं है। जिससे की मांग में इजाफे की उम्मीद की जा सके। लेकिन फिर भी रेट बढ़ रहे है। मार्किट एक्सपर्ट की माने तो सराफा बाजारों में आने वाले दिनों में सोना चाँदी की कीमतों में और अधिक तेजी की संभावना है। चाँदी की कीमत 1 लाख रु के स्तर को पार कर सकती है। फ़िलहाल की तेजी को देखते हुए है ऐसा लग भी रहा है। खैर आज सोना चाँदी की कीमत IBJA के मुताबिक क्या है आइये जानते है... 

देश में सोने की खुरदरा कीमते 

इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से रोजाना सोमवार से शुक्रवार के दिन सोना चाँदी समेत अन्य कई धातुओं के खुरदरा रेट जारी किये जाते है। और ये रेट पुरे देश में मान्य होते है। इन रेट्स में GST या अन्य प्रकार के कोई भी शुल्क शामिल नहीं होते है। धातुओं की शुद्धता के आधार पर ये रेट होते है। आज 999 शुद्धता के साथ 24 कैरेट शुद्धतम सोने की कीमत 80819 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। हालाँकि शाम को रेट में बदलाव होगा। 995 प्योरिटी के साथ आज 23 कैरेट सोने की कीमत 80495 रु प्रति दस ग्राम पर है। 

जिन लोगो को आभूषण की खरीदारी करनी है। उनके लिए आज 22 कैरेट सोने के खुरदरा रेट 74030 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहे है। लेकिन आभूषण खरीदारी के वक्त GST एवं अन्य शुल्क जो की जवेलरी बनाने के दौरान लगते है वो इसमें शामिल होंगे, जिससे आपको रेट अलग देखने को मिलेंगे। ये शुद्धतम धातु का रेट है। 18 कैरेट सोने की कीमत आज 60614 रु एवं 14 कैरेट सोने की कीमत आज 42279 रु पर चल रही है। 18 कैरेट Gold का इस्तेमाल भी आभूषण निर्माण में होता है। 

चाँदी में आज तेजी

आज चाँदी की कीमत 700 रु तक तेज हो चुकी है। फ़िलहाल चाँदी की खुरदरा कीमत 90428 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। जबकि 28 जनवरी की सुबह इसकी कीमत 89725 रु प्रति किलोग्राम पर थी और 28 जनवरी की शाम के समय कीमत 89750 रु प्रति दस ग्राम पर रही है। फ़िलहाल चाँदी 90 हजार रु के लेवल को पार कर चुकी है। आपको बता दे की इस साल चाँदी 91 हजार के लेवल को भी पर कर चुकी है। यदि आपको सोना चाँदी की खुरदरा कीमत फ़ोन पर चाहिए तो इसके लिए आपको 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद SMS के जरिये आपको सोना चाँदी की ताजा कीमतों की जानकारी मिल जाएगी। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now