गणतंत्र दिवस पर सस्ता हुआ सोना चाँदी, खरीदारी से पहले जाने ले 10 ग्राम सोने की कीमत

कौन अपडेट करता है देश में सोना चाँदी समेत अन्य धातुओं के रेट
इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से रोजाना (सरकारी हॉलिडे को छोड़कर) सुबह एवं शाम के समय सोना चाँदी समेत अन्य कई धातुओं के शुद्धता के आधार पर खुरदरा रेट जारी किये जाते है। जिसमे GST एवं अन्य प्रकार के कोई भी शुल्क शामिल नहीं होते है। और ये रेट पुरे देश में मान्य होते है। हालाँकि जिन लोगो को जवेलरी के रेट जानने है उनको बता दे की जवेलरी के रेट अलग होते है। वो इसलिए की इसमें GST एवं मेकिंग चार्ज जुड़ा होता है। GST पुरे देश में एक सामान रूप से लागु है लेकिन मेकिंग चार्ज आभूषण के हिसाब से अलग अलग हो सकता है। ऐसे में आभूषण के रेट की सटीक जानकारी केवल जवेलर्स से पता की जा सकती है।
देश में सोने की कीमत 100 रु तक सस्ती
आज 24k Gold की कीमत 80348 रु प्रति दस ग्राम पर बनी हुई है। जो की शुक्रवार के दिन सुबह के समय 80430 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही थी, इसमें 100 रु तक कटौती दर्ज की गई है। 995 प्योरिटी के साथ आज 23 कैरेट सोने की कीमत 80026 रु प्रति दस ग्राम पर है। आभूषण निर्माण में काम आने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत आज 73599 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। आपको बता दे की ये खुरदरा कीमते है। 18 कैरेट सोने की कीमत आज 60261 रु एवं 14 कैरेट सोने की कीमत 47004 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। अगर आप ये कीमते रोजाना फ़ोन पर पाना चाहते है तो 8955664433 फ़ोन नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिये रोजाना सोना चाँदी की कीमत प्राप्त कर सकते है। इससे सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए आप +91 9004120120 / 022-23426971 / 022-23427459 नंबर पर भी जुड़ सकते है।
देश में सर्वाधिक सोना चाँदी की खपत
भारत देश में सोना चाँदी की खपत सबसे अधिक होती है, क्योकि भारतीय संस्कृति में सोना चाँदी की विशेष धार्मिक मान्यता होने के साथ साथ विवाह एवं अन्य कार्यक्रम के दौरान सोना चाँदी की भेंट देने के रिवाज आदि शामिल है। जिससे देश में बड़े लेवल पर लोग सोना चाँदी पर निवेश करते है। हर साल देश में लाखो टन सोना विदेशो से आयात होता है। दिवाली, धनतेरस, अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों पर इसकी मांग और ही अधिक हो जाती है।
सोना चाँदी की शुद्धता
खरीदारी से पहले हर खरीदार इसकी शुद्धता की जाँच जरूर करता है, यदि आपको शुद्धता के बारे में जानकारी नहीं है तो आपको बता दे की 24K गोल्ड में 99.9% शुद्ध गोल्ड होता है। इसमें अन्य धातुओं की मिलावट नहीं होती है, वही पर 22 कैरेट सोने में 91.6% शुद्ध सोना होता है जबकि 9 फीसदी तक अन्य धातुओं की मिश्रण होता है जो मजबूती के हिसाब से मिलाई जाती है। 18 कैरेट सोने में 75 फीसदी एवं 14 कैरेट सोने में 58.5 फीसदी शुद्ध सोना होता है। देश में सोना चाँदी की शुद्धता के निर्धारण के लिए हॉलमार्किंग का उपयोग होता है।