home page

पेट्रोल डीजल रेट जारी, आम आदमी की जेब पर होगा असर, जाने क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत

देश में रोजाना सुबह के 6 बजे पेट्रोल डीजल के रेट सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी IOCL , HPCL जैसे कंपनी अपडेट करती है। और ये कंपनी कस्टमर को रोजाना SMS के जरिये पेट्रोल डीजल की कीमत जानने के लिए सुविधा भी देती है।
 | 
petrol diesel rate
नई दिल्ली : देश में आज सुबह के 6 बजे पेट्रोल डीजल की कीमत 25 जनवरी 2025 को अपडेट हो चुकी है। फ़िलहाल आम आदमी की जेब पर कोई ख़ास असर इस अपडेट का नहीं होने वाला है। क्योकि पेट्रोल डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। और अभी सियासी हलचल चल रही है। जिसमे पेट्रोल डीजल की कीमतों पर कोई अपडेट जरूर जारी हो सकता है, दूसरी तरफ अंतरास्ट्रीय मॉर्केट में क्रूड आयल के दाम लगातार बढ़ रहे है। फ़िलहाल WTI क्रूड आयल की कीमत +0.04 की तेजी के साथ 74.66 डॉलर प्रति बैरल पर आ चूका है। दूसरी तरह ब्रेंट क्रूड आयल की कीमत में भी तेजी दर्ज की है। आज ब्रेंट की कीमत +0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.43 डॉलर प्रति बैरल पर आ चूका है। 

फ़िलहाल क्रूड आयल के रेट में लगातार तेजी का असर देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर नहीं हुआ है। पहले की तरह ही पेट्रोल डीजल अपने सामान्य रेट पर चल रहे है, घरेलु टेक्स के कारण कुछ स्थानों पर पेट्रोल डीजल के दाम कुछ पैसे तक कम अधिक जरूर हुए है। देश के अलग अलग राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमत में क्या बदलाव हुआ है, आइये जानते है ... 

राजस्थान के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत 

आज अजमेर में पेट्रोल की कीमत 104.36 रु प्रति लीटर पर चल रही है, जबकि डीजल की कीमत 89.88 रु प्रति लीटर पर चल रही है, अलवर में 91.42 रु पर डीजल की कीमत है, इसमें 64 पैसे की तेजी आई है, जबकि पेट्रोल की कीमत आज 106.09 रु पर अलवर में चल रही है। इसमें 72 पैसे की तेजी आई है। ये तेजी लोकल टेक्स बॉडी के कारण हुआ है। 

  • जयपुर शहर में पेट्रोल - 104.72 रु प्रति लीटर
  • जयपुर शहर में डीजल - 90.21  रु प्रति लीटर
  • जैसलमेर में पेट्रोल - 106.20 रु प्रति लीटर
  • जैसलमेर में डीजल - 91.72 रु प्रति लीटर
  • जोधपुर में डीजल - 90.92 रु प्रति लीटर
  • जोधपुर में पेट्रोल - 105.50 रु प्रति लीटर

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल डीजल रेट 

  • दिल्ली में पेट्रोल रेट - 94.77 रु एवं डीजल रेट 87.67 रु/लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल रेट - 105.01 रु एवं डीजल रेट 91.82 रु/लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल रेट - 103.50 रु एवं डीजल रेट 90.03 रु/लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल रेट - 100.90 रु एवं डीजल रेट 92.48 रु/लीटर

हरियाणा के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल रेट 

  • अम्बाला में पेट्रोल रेट - 95.67 रु एवं डीजल रेट 88.50 रु/लीटर
  • गुरुग्राम में पेट्रोल रेट - 95.44 रु एवं डीजल रेट 88.29 रु/लीटर
  • भिवानी में पेट्रोल रेट - 95.76 रु एवं डीजल रेट 88.58 रु/लीटर
  • हिसार में पेट्रोल रेट - 95.80 रु एवं डीजल रेट 88.63 रु/लीटर
  • झज्जर में पेट्रोल रेट - 95.07 रु एवं डीजल रेट 87.93  रु/लीटर
  • फरीदाबाद में पेट्रोल रेट - 95.56 रु एवं डीजल रेट 88.40 रु/लीटर

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल रेट 

  • आगरा में पेट्रोल रेट - 94.61 रु एवं डीजल रेट 87.70 रु/लीटर
  • इलाहाबाद में पेट्रोल रेट - 95.75 रु एवं डीजल रेट 88.96 रु/लीटर
  • आज़मगढ़ में पेट्रोल रेट - 95.94 रु एवं डीजल रेट 89.07 रु/लीटर
  • बरेली में पेट्रोल रेट - 94.82 रु एवं डीजल रेट 87.95 रु/लीटर
  • बुलंदशहर में पेट्रोल रेट - 95.11 रु एवं डीजल रेट 88.25 रु/लीटर

SMS से जाने आपके शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत 

देश में रोजाना सुबह के 6 बजे पेट्रोल डीजल के रेट सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी IOCL , HPCL जैसे कंपनी अपडेट करती है। और ये कंपनी कस्टमर को रोजाना SMS के जरिये पेट्रोल डीजल की कीमत जानने के लिए सुविधा भी देती है। ये सुविधा RSP कोड के हिसाब से हर क्षेत्र के लिए अलग अलग होती है। यदि आपको अपने क्षेत्र के पेट्रोल डीजल रेट जानने है तो इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के RSP कोड को 9223112222 फ़ोन नंबर या 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद sms के जरिये पेट्रोल डीजल की ताजा कीमते आपको मिलेगी। RSP कोड की जानकारी IOCL की वेबसाइट या फिर अपने नजदीकी पेट्रोल पंप से ली जा सकती है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now