Budget 2025 : बजट से पहले सोना चाँदी में ताबड़तोड़ तेजी, जाने क्या है एक्सपर्ट की राय

जिसकी वजह से सोना चाँदी की जमकर लोग खरीदारी कर रहे है। खासकर निवेश के उद्देश्य से सोना एवं चाँदी की मांग लगातार बढ़ रही है। जिससे रेट भी तेजी के साथ ऊपर बढ़ रहे है। वही पर मार्किट एक्सपर्ट के मुताबिक चाँदी की कीमते इस साल और अधिक बढ़ सकती है। लेकिन बजट में आयात शुल्क को लेकर आधिकारिक अपडेट नहीं है। केवल कयास लगाए जा रहे है की इस बार सोना चाँदी आयात को लेकर अपडेट आ सकती है। अभी बजट स्तर जारी होने के साथ ही ये भी क्लियर हो जायेगा, की सोना चाँदी आयात शुल्क में बढ़ोतरी होगी या कटौती होगी। और इसके बाद सोना चाँदी की कीमत पर भी असर देखने को मिलेगा। फ़िलहाल देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वित्तमंत्रालय पहुंच चुकी है। और कुछ समय बाद बजट सम्बंधित गतिविधिया शुरू होने वाली है। संसद में बजट की कॉपी पहुंच चुकी है। आज पुरे देश की निगाह बजट पर रहने वाली है। आज 10.25 बजे कैबिनेट की बैठक संसद भवन में होगी, जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी।
देश में सोना चाँदी की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी
देश में पिछले दो से तीन दिनों के दौरान चाँदी की कीमते लगातार बढ़ रही है। इस साल की शुरुआत के साथ ही चाँदी की कीमत रफ़्तार के साथ बढ़ रही है। आज चाँदी 93533 रु पर चल रही है। ये खुरदरा रेट है। इसमें GST या अन्य शुल्क शामिल नहीं है। जबकि सोने की कीमत आज 24k 82086 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। 22 कैरेट सोने की कीमत आज 75191 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। 18 कैरेट सोने की कीमत आज 61585 रु एवं 14 कैरेट सोने की कीमत 48020 रु प्रति दस ग्राम पर फ़िलहाल IBJA के मुताबिक चल रही है। देश में इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से सोमवार से शुक्रवार के दिन सोना चाँदी की कीमत जारी की जाती है।
11 बजे से शुरू होगा बजट
साल 2025 में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार देश में आठवाँ बजट पेश करने वाली है। फ़िलहाल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वित्तमंत्रालय पहुंच चुकी है। वही पर देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी जी ने कहा है की ये देश का ऐतिहासिक बजट होने वाला है। जिसमे कई बड़े बदलाव होने वाले है। ये बजट खासकर कृषि क्षेत्र पर आधारित हो सकता है। इसके साथ साथ इनकम टैक्स को लेकर भी बजट में कुछ खास अपडेट मिल सकती है। वही पर चर्चा चल रही है की आयकर आधिनियम 80C के तहत कटौती की सीमा को भी बढ़ाया जा सकता है। वही पर सीनियर सिटिज़न को भी इस बजट में अपडेट मिल सकती है। महिला सशक्तिरण को लेकर भी बजट में MSSC स्कीम को लेकर अपडेट जारी हो सकते है। वही पर किसानो के लिए इस बजट में PM किसान योजना की राशि सम्बंधित अपडेट जारी हो सकता है।