आधार कार्ड धारको को फ्री मिल रही है बड़ी सुविधा, बिना पैसे के कर सकते है ये काम

लेकिन आधार कार्ड में समय समय पर डाटा अपडेट करना होता है। जिसके लिए आधार केन्द्रो पर जाना होता है और यहाँ पर पैसे लगते है। भले ही चार्ज मामूली हो लेकिन हर व्यक्ति के लिए 50 रु मामूली नहीं होते है। ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से देश के सभी आधार कार्ड धारको को फ्री आधार कार्ड अपडेट की सुविधा दी गई है। जिसमे आधार कार्ड धारक खुद से अपने डाटा जैसे की निवास स्थान की जानकारी, स्थाई पता आदि को अपडेट कर सकते है। अधिकतर आधार कार्ड में फ़ोन नंबर, आवास आदि की जानकारी ही अपडेट की जाती है। एक व्यक्ति एक स्थान को छोड़ कर दूसरे स्थान पर जाते है और वही पर रहते है हमेशा तो आधार कार्ड में भी जानकारी को अपडेट करना होता है।
10 साल से पुराने आधार कार्ड
जिन लोगो के आधार बने हुए 10 साल से अधिक हो चुके है लेकिन उन्होंने आधार कार्ड को एक बार भी अपडेट नहीं करवाया है, ऐसे में उनका डाटा काफी पुराना हो चूका है। जिसको अपडेट करने की जरुरत होती है। सरकार ने भी लोगो को समय समय पर अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए कई बार नोटिफिकेशन भी जारी किये गए है। जिन लोगो का आधार कार्ड 10 वर्ष पुराना है उनको अधिक कुछ नहीं अपडेट करना है। केवल उनको अपने पते के लिए जानकारी देनी होती है। अगर उनका पता बदला है तो वो इसके लिए जानकारी को बदल सकते है और अगर वो लोग वही पर रह रहे है तो उनको केवल अपने वही दस्तावेज जैसे की राशन कार्ड आदि को अपलोड करना होता है। इसके बाद अपडेट की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
कब तक मिलेगी फ्री आधार अपडेट की सुविधा
UIDAI की तरफ से फ़िलहाल आधार अपडेट की अंतिम तिथि 14 जून 2025 तक दी गई है। जबकि इससे पहले ये तिथि 14 दिसंबर 2024 तक थी, जिसको 6 महीने के लिए आगे बढ़ाया गया है। इससे देश में सभी आधार कार्ड धारको को फायदा मिल रहा है। जिन लोगो को आधार कार्ड अपडेट की सुविधा लेनी है वो लोग myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने आधार कार्ड के जरिये लॉगिन करके अपडेट की सुविधा ले सकते है। लेकिन आपको जानकारी के लिए बता दे की सेल्फ आधार अपडेट फ्री है। यानि की आपको खुद से करना होगा। यदि आप किसी आधार केंद्र की मदद से अपडेट करवाते है तो आपको जो भी शुल्क लागु होता है उसका भुगतान करना होगा। वहा ये सुविधा फ्री नहीं है।