रेलवे में दसवीं पास के लिए बम्पर भर्ती, 32 हजार से अधिक पद शामिल

RRB ग्रुप डी के लिए जरुरी जानकारी
इस भर्ती के लिए RRB ने कुछ नियम भी लागु किये है। जिनका पालन करने वाले व्यक्ति ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 36 वर्ष तय की गई है। हालाँकि आयु सीमा में छूट को लेकर नियम के मुताबिक छूट लागु रहने वाली है। और इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले कंडीडेट को जनरल एवं OBC के लिए 500 रु का एवं SC / ST और EBC केटेगरी के लिए 250 रु का आवेदन शुल्क शामिल है। और पेमेंट ऑनलाइन नेटबैंकिंग एवं अन्य मध्यम जैसे की डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के जरिये किया जा सकता है। UPI से भी पेमेंट हो सकता है।
भर्ती में चयन कैसे होगा
RRB group D के पदों के लिए फ़िलहाल ऑनलाइन आवेदन हो रहे है। जो की 22 फरवरी 2025 तक जारी रहने वाले है। इसके कुछ महीने बाद RRB की तरफ से इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमे उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आगामी चरण के लिए बुलावा भेजा जाता है। आगामी चरण में फिजिकल एक्टिविटी, मेडिकल, दस्तावेज जाँच आदि शामिल होती है। जिन लोगो का एग्जाम क्लियर होगा उनको फिजिकल के लिए बुलावा पत्र भेजा जायेगा।
ये पद है शामिल
पॉइंट्समैन के लिए 5058 पद शामिल है। असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) के लिए 799 पद शामिल है। असिस्टेंट ब्रिज के लिए 301 पद, असिस्टेंट TRD के लिए 1381 पद, असिस्टेंट S &T के लिए 2012 पद इसमें शामिल है। जबकि TL & AC के लिए असिस्टेंट के लिए 1041 पद और TL & AC वर्कशॉप के लिए असिस्टेंट के 624 पद शामिल है। इसके साथ असिस्टेंट P - way के लिए 247 पद शामिल है । इस भर्ती में अन्य पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए है। जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से ले सकते है।
कैसे होगा ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आप निचे दिए लिंक के जरिये पूर्ण कर सकते है। इसके लिए आपको RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास ईमेल या फ़ोन नंबर का होना जरुरी है। इसके साथ आधार कार्ड का होना जरुरी है। पंजीकरण करने के बाद आप फॉर्म भर सकते है। फॉर्म में आपसे सामान्य जानकारी मांगी गई है। जैसे की सेण्टर, आरक्षण सम्बंधित जानकारी, बैंक डिटेल्स आदि बाकी आपके नाम और अन्य जानकारी आधार कार्ड के जरिये इसमें ऑटोमैटिक फेच हो जाती है।
Application online link - Click here
official Notification - Click here