UP Police Constable भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए अपडेट, 10 फरवरी से होंगे फिजिकल टेस्ट

UP Police Constable Recruitment Physical Date : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने 60244 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया को सुचारु रूप से लगातार पूर्ण किया है और अब इस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 10 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रहे है। इसके संबंधत में पुलिस विभाग ने सुचना जारी की है। साल 2024 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड में 60244 पदों के लिए विज्ञापन जारी किये गए थे। जिसके लिए पहले चरण के दौरान लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। और ये 23 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक पूर्ण हुई थी। प्रदेश में लाखो युवाओ ने इस भर्ती के लिए एग्जाम वाले चरण को पूर्ण किया था। भर्ती बोर्ड की तरफ से अब फिजिकल टेस्ट के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी को बुलावा पत्र भेजा जा रहा है।
इस भर्ती के लिए 48 लाख से अधिक युवाओ ने आवेदन किया था। आपको बता दे की इस भर्ती में दो बार एग्जाम हुए है। पहले हुए एग्जाम में पेपर लीक मामले के चलते रद्द करना पड़ा था, लेकिन इस बार आयोजित एग्जाम में सफल कैंडिडेट फिजिकल के लिए बुलाये जा रहे है। पेपर लीक मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगो को पकड़ा था। इस बार एग्जाम पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाए थे।
अपनी तैयारी को जांचे
जिन कैंडिडेट का एग्जाम क्लियर हो चूका है और फिजिकल की तैयारी कर रहे है। उनको अपनी तैयारी को जाँच लेना चाहिए। सुबह के समय दौड़ को निरंतर करना चाहिए। इसके साथ अपने सीने के माप, लम्बी कूद एवं अन्य प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी की जाँच करनी चाहिए , इस भर्ती में जिन युवाओ का फिजिकल पूर्ण होगा उनको आगे की प्रक्रिया के लिए बुलावा पत्र जारी होगा। आगे की प्रक्रिया में मेडिकल, दस्तावेज जाँच जैसे चरण शामिल होंगे।
UP Police Physical की प्रक्रिया
प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओ के लिए इस भर्ती में अपनी फिजिकल की तैयारी पूर्ण करना जरुरी है। पुलिस विभाग में हो रही इस भर्ती के लिए ग्राउंड स्तर पर पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी और महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूर्ण करनी जरुरी होगी। इसके साथ साथ अन्य फिसिकल एक्टिविटी भी शामिल है जो पूर्ण करनी होगी। इनके लिए भर्ती बोर्ड की तरफ से अलग अलग मापदंड शामिल किये गए है। जिनको पूर्ण करना जरुरी है। सीने का माप भी पूर्ण करना जरुरी है। इस भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार के लिए OBC , जनरल SC के लिए 79cm और फुलावट के बाद 84cm होना चाहिए जबकि ST के लिए 77 बिना फुलाये एवं फुलावट के साथ 82cm होना चाहिए।