रेवाड़ी अम्बाला कुरुक्षेत्र गुरुग्राम जींद झज्जर पलवल भिवानी चरखी दादरी पानीपत सोनीपत करनाल नारनौल फरीदाबाद अटेली

आपके EPFO खाते में 1 लाख रु पर साल में कितना ब्याज मिलता है, देखे संभावित गणना

Published on: May 26, 2025 5:23 PM IST
EPFO

EPFO : देश में करोड़ो नौकरी करने वाले लोगो का पैसा EPF खाते में हर महीने जमा होता है। जिस पर EPFO की तरफ से जमा राशि पर सालाना आधार पर ब्याज भी दिया जाता है। और ये ब्याज हर साल पीएफ खाते में जमा होता है। यदि आप आपका भी EPFO खाता है और हर महीने राशि जमा हो रही है तो आपका भी ब्याज का पैसा हर साल पीएफ खाते में जमा होता रहता है। लेकिन आपको बता दे की ब्याज तभी बनता है जब अकॉउंट में पैसा होता है। यदि आप एडवांस क्लेम के जरिये पैसे की निकासी कर लेते है बार बार तो बहुत ही कम ब्याज बचे हुए पैसे पर आपको मिलेगा।

7 करोड़ से अधिक लोगो को मिलता है हर साल ब्याज

EPFO के जरिये देश में 7 करोड़ो से अधिक EPFO खाताधारकों को जमा राशि पर ब्याज राशि मिलती है और इस बार भी EPFO की तरफ से ब्याज दर को 8.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है। यानि की आपके जमा पर इस दर से ब्याज की राशि जारी की जाएगी लेकिन आपको बता दे की जो पैसा आपके EPS फण्ड में जमा होता है। यानि की पेंशन खाते में जो पैसा जाता है उस पर आपको ब्याज नहीं मिलता है। और आपको ये भी बता दे की EPFO में ब्याज दर स्थिर नहीं होती है। समय समय पर इसमें बदलाव होता है। इसलिए ब्याज दर के साथ ब्याज के पैसे में भी बदलाव होता है।

1 लाख रु जमा है तो कितना पैसा साल में मिलता है।

अगर आपने अपने EPF खाते में कोई एडवांस निकासी नहीं की है और पुरे साल में 1 लाख रु आपके जमा हो चुके है तो आपको एक लाख रु पर 8.25 प्रतिशत के हिसाब से PF अकाउंट बैलेंस पर (1 अप्रैल 2024 को) करीब 8250 रु की राशि प्राप्त हो सकती है। हालाँकि ये संभावित गणना है। यदि आपको चेक करना है की आपको कितना ब्याज का पैसा मिला है तो आप आसानी से EPFO passbook के जरिये इसको चेक कर सकते है।

ब्याज राशि ऐसे देख सकते है

यदि आपको अपने पीएफ खाते में जमा राशि एवं ब्याज राशि की और एडवांस क्लेम की जानकारी लेनी है तो आपको UAN एवं पासवर्ड का पता होना जरुरी है। यदि ये दोनों आपके पास है तो आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ पर EPFO पासबुक के लिए लॉगिन करना है और यहाँ से आप सभी जानकारी आसानी से ले सकते है।

NFLSpice News Follow Message

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now