व्यापार

देश में लगातार बढ़ रही है सोना चाँदी की कीमत, देखे आज कितना सस्ता महंगा हुआ है सोना चाँदी

सोना चाँदी की कीमते लगातार तेज हो रही है। देश में IBJA के मुताबिक आज चाँदी 96 हजार से ऊपर बिक रही है जबकि सोने की कीमत 86 हजार रु से अधिक हो चुकी है। अभी त्योहारी सीजन एवं राजनैतिक बदलाव के चलते सोना चाँदी की कीमत लगातार बढ़ रही है।

Gold Rate 2025 : देश में सोना चाँदी की कीमत साल 2025 में लगातार बढ़ रही है। यदि आपका प्लान अभी के समय सोना चाँदी की खरीदारी का है तो आपको आज सोना चाँदी के फ्रेश रेट की जानकारी लेनी जरुरी है। आज चाँदी की कीमत 96 हजार रु से ऊपर चल रही है जबकि सोने की कीमत आज 86 हजार रु से ऊपर चल रही है। होली का तयोहार आने वाला है और शादी ब्याह का सीजन भी जारी है। जिससे सोना चाँदी की मांग लगातार बढ़ रही है।

IBJA के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की खुरदरा कीमत 86059 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत आज 64544 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है वही पर सराफा बाजारों में सर्वाधिक मांग वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 78830 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। वही पर आज चाँदी की कीमत 96724 रु पर चल रही है। ये खुरदरा कीमत है। इसमें GST एवं अन्य प्रकार के कोई भी शुल्क शामिल नहीं है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,630 रु एवं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,340 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। वही पर कोलकाता शहर में सोने की कीमत 87,480 रु 22 कैरेट एवं 24 कैरेट की कीमत 80,190 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। भोपाल में सोने की कीमत 80450 रु एवं जयपुर में 80550 रु 22 कैरेट सोने की कीमत चल रही है। जबकि 24 कैरेट सोना जयपुर में 87850 रु एवं इंदौर में 87710 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है।

सोना चाँदी खरीदारी के टिप्स

भारत में सोना चाँदी की खपत सबसे अधिक होती है। क्योकि सोना चाँदी धार्मिक कार्यो एवं अन्य जैसे की शादी ब्याह के सीजन में काफी महत्वपूर्ण होता है। इसकी अच्छी मांग देश में है। सोना चाँदी की खरीदारी से पहले कुछ बातो का ध्यान रखना भी जरुरी है। जो लोग सोना चाँदी खरीद का प्लान बना रहे है उनको इसकी शुद्धता की जानकारी के लिए BIS हॉलमार्किंग की जाँच करनी चाहिए। इसके साथ ही खुरदरा कीमतों की जानकारी जो की IBJA द्वारा जारी की जाती है। उसकी जानकारी भी लेनी चाहिए। इसके साथ ही सोना चाँदी की खरीदारी के वक्त बिल, एवं निर्माण शुल्क जो होता है उसकी जानकारी भी लेनी जरुरी होती है। ताकि भविष्य में सोना चाँदी की बिक्री करनी हो तो आपके पास वैध बिल हो और जवेलर्स की बायबैक पालिसी की जानकारी भी खरीदारी के वक्त जरूर ले।

Manoj kumar

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।

Related Articles

Back to top button