रेवाड़ी अम्बाला कुरुक्षेत्र गुरुग्राम जींद झज्जर पलवल भिवानी चरखी दादरी पानीपत सोनीपत करनाल नारनौल फरीदाबाद अटेली

सोना चाँदी खरीदारी करने वालो की हुई मौज, सस्ता हो चूका है Gold और Silver Rate

Published on: May 26, 2025 9:45 AM IST
Gold Rate

Gold Rate : अगर आप सोना चाँदी की खरीदारी का प्लान कर रहे है या फिर आपने निवेश के लिए सोना चाँदी का विकल्प सोचा है तो आपके लिए अच्छी खबर ये है की सोना चाँदी की कीमत सस्ती हो चुकी है। आज सप्ताह के पहले ही दिन सोना चाँदी की कीमत कुछ हद तक कम हो चुकी है। चाँदी की कीमत 97 हजार रु और सोना 95 हजार के मूल्य पर बिना GST एवं अन्य शुल्क के बिक रहा है। आइये जानते है देश में सोना चाँदी की कीमत कितनी हो चुकी है।

सोने की कीमत में कटौती

फ़िलहाल सोना चाँदी की खरीदारी करने वाले की मौज होने वाली है। क्योकि धीरे धीरे सोना चाँदी की कीमत कम हो रही है। आज 999 शुद्धता वाले 24k सोने की कीमत 95815 रु प्रति दस ग्राम पर आ चुकी है। जबकि 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 95431 रु प्रति दस ग्राम पर खुली है। अगर आपको आभूषण या अन्य 22 कैरेट सोने से निर्मित जवेलरी की खरीदारी करनी है तो आपको बता दे की आज 22k सोने का भाव 87767 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। ऐसे ही 18 कैरेट सोने की कीमत आज 71861 रु प्रति दस ग्राम पर है।

चाँदी की कीमत भी हो रही है कम

साल 2025 में चाँदी की कीमत 1 लाख रु तक जाने के बाद अब 3000 रु तक कम में बिक रही है। आज चाँदी की कीमत 97654 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। जो की पहले के मुकाबले कुछ हद तक कम रेट है। कुछ दिनों के दौरान चाँदी की कीमत में और कटौती होने की उम्मीद भी की जा रही है। ये निवेशकों के लिए बेहतरीन मौका बन सकता है। ये कीमत प्योर 999 चाँदी की है। चाँदी अलग अलग शुद्धता के साथ मार्किट में मिलती है। जिसके लिए रेट अलग अलग होते है।

NFLSpice News Follow Message

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now