हरियाणा में आंगनबाड़ी भर्ती के नियम बदले: अब 12वीं और 10वीं पास को मिलेगा मौका

Haryana News: हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती के लिए बड़ा अपडेट आया है. अब इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया गया है. नई गाइडलाइंस के मुताबिक, कार्यकर्ता के लिए 12वीं पास और सहायिका के लिए 10वीं पास होना जरूरी होगा. पहले यह योग्यता क्रमशः 10वीं और 5वीं थी. इस बदलाव के बाद में जो प्रदेश के आंगनवाड़ी में पड़ खली है उनकी भर्ती की जाएगी और ये भर्ती अब नए नियमों के तहत की जाएगी.
महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस प्रस्ताव को तैयार किया जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है. जल्द ही इस बदलाव से जुड़े आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें की फिलहाल राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 25,962 पदों में से 2,638 और सहायिका के 25,450 पदों में से 4,545 पद खाली हैं. यह बदलाव युवाओं खासकर महिलाओं के लिए नौकरी के नए अवसर खोल सकता है. जल्द इसको लेकर कोई अपडेट सरकार की तरफ से आ सकता है की भर्ती की प्रक्रिया कब की जायेगी.

News End

Click here to read more news in this category: Haryana

Saloni Yadav

Saloni Yadav (Journalist): There is an experienced journalist who has covered many different topics in his 10-year career. He has worked with many large publications and is now offering his services on NFL Spice. Saloni Yadav always shares information based on authentic sources and his experience and gives right and reliable advice to readers. Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories