home page

CET को लेकर रास्ता साफ, जल्द जारी हो सकता है शेडूअल, CET पालिसी को लेकर अधिसूचना जारी

हरियाणा राज्य के युवाओ के लिए CET की परीक्षा को लेकर शेडूअल कभी भी जारी हो सकता है, नए साल के दौरान CET पालिसी को लेकर नई अधिसूचना जारी हो चुकी है और जल्द ही युवाओ का CET एग्जाम को लेकर इंतजार खत्म होने जा रहा है। इस बार CET में पालिसी संसोधन निति 2024 के मुताबिक उन अंको को हटा दिया गया है जो की पहले सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी को दिए जाते थे, इनमे कुल 5 अंक दिए जाते थे लेकिन अभी ये अंक शामिल नहीं होंगे, इन 5 अंको को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एक निर्णय के बाद हटाने का निर्णय लिया गया है। 
 | 
CET
हरियाणा राज्य में CET को लेकर नए साल पर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है इसमें कई बदलाव हुए है। अब CET एग्जाम में 10 गुना अभ्यर्थी शामिल होंगे, इसके साथ ही CET में कुछ पदों को भी शामिल किया गया है इसमें अब हरियाणा पुलिस एवं होम गार्ड की भर्ती भी शामिल होंगी। अब हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए CET की परीक्षा लागु कर दी गई है प्रदेश में काफी लम्बे समय से CET एग्जाम की राह देख रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है और अब जल्द ही CET के लिए शेडूअल जारी किया जा सकता है। 

10 गुना उम्मीदवारों को बुलावा 

हाल ही में जारी की गई अधिसूचना 3 साल के लिए जारी रहेगी और इसके मुताबिक अब CET स्क्रीनिंग टेस्ट में 10 गुना अधिक अभ्यर्थी को बुलाया जायेगा। आपको जानकारी के लिए बता दे की पहले 4 गुना अभ्यर्थी को इस टेस्ट के लिए बुलाया जाता था लेकिन अभी संशोधन के बाद इसको 10 गुना किया गया है। इसके साथ ही CET में अब 1000 रु की फीस देनी होगी। जो अभ्यर्थी CET एग्जाम के फॉर्म भरता है तो इसके लिए आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रु की राशि लागु होने वाली है। 

लेकिन जानकारी के लिए बता दे की सबके लिए ये शुल्क एक समान नहीं होगा, आरक्षित वर्ग एवं महिलाओ के लिए शुल्क अलग अलग निर्धारित किया जा सकता है, जनरल के लिए 1000 रु तक का शुल्क लागु किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए CET के आधिकारिक नोटिफिकेशन की जाँच करना बेहतर होगा। 

5 अंको का सिस्टम 

CET के तहत सामाजिक आर्थिक रूप से कमजोर एवं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलने वाले 5 अंक अब CET भर्ती में लागु नहीं होंगे क्योकि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एक निर्णय के बाद इन अंको को हटा दिया गया है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 से कम है वो CET से बाहर होंगे, इसके साथ ही हरियाणा पुलिस, होम गार्ड हरियाणा की भर्ती CET के दायरे में होने वाली है और सीमे NCC के पॉइंट भी जुड़ने वाले है। 

CET के लिए क्या तैयारी जरुरी 

हरियाणा राज्य के अभ्यर्थी के लिए CET टेस्ट भर्ती के लिए लागु किया है ऐसे में हरियाणा की 25 प्रतिशत की GK एवं 75 प्रतिशत अलग अलग विषय इसमें शामिल होने वाले है। इसमें गणित, इंग्लिश, साइंस, हिस्ट्री एवं अन्य विषय भी इसमें शामिल होंगे। जो अभ्यर्थी CET की तैयारी कर रहे है उनको बेहतर तैयारी के लिए दसवीं लेवल के मैथ, रोजाना करंट अफेयर, हरियाणा में होने वाली तमाम घटनाओ पर नजर रखनी चाहिए, प्रदेश के मंत्रिमंडल की जानकारी लेनी चाहिए। इसके साथ ही रीजनिंग सब्जेक्ट को भी कवर करना जरुरी है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now