Gurugram Weather Update: अचानक गिरी ठंड, 7 डिग्री लुढ़का तापमान, घने कोहरे से ऑरेंज अलर्ट

गुरुग्राम में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री तक गिर गया। तड़के घने कोहरे से दृश्यता 100 मीटर रही। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Gurugram Weather Update: गुरुग्राम में मौसम ने अचानक करवट ली। दिन चढ़ने के साथ ठंड ने शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया और अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की तेज गिरावट दर्ज की गई। जहां धूप हल्की राहत दे रही थी वहीं हालात पूरी तरह बदल गए। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री से फिसलकर 17.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे लोगों को दिन में भी सर्दी का एहसास होने लगा।

सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कई इलाकों में दृश्यता इतनी कम थी कि सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। तड़के कोहरा करीब 100 मीटर तक सिमटा रहा। बाईट कल सुबह 8:30 बजे के बाद हालात में थोड़ा सुधार हुआ लेकिन दोपहर तक भी हवा में मौजूद धुंध ने ठंडक बनाए रखी। न्यूनतम तापमान भी बीते 24 घंटों में लगभग तीन डिग्री गिरकर 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।

हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि फिलहाल इसे कोल्ड डे की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता, क्योंकि इसके लिए अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार दो दिनों तक बना रहना जरूरी होता है। बावजूद इसके शहर में सर्दी का असर लोगों की दिनचर्या पर साफ दिखाई दिया।

सेक्टर-45 के निवासी रोहित यादव बताते हैं कि सुबह सड़क पर हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। आसपास चल रहे वाहन मुश्किल से नजर आ रहे थे और हर कोई बेहद सतर्क होकर गाड़ी चला रहा था। यही वजह रही कि कई इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार सामान्य से काफी धीमी रही।

मौसम विभाग ने गुरुग्राम के लिए अगले तीन दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी में खास तौर पर रात और तड़के के समय लंबे समय तक कम दृश्यता बने रहने की बात कही गई है। अधिकारियों के मुताबिक शांत हवाएं और वातावरण में नमी का स्तर ज्यादा होने से कोहरे के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं, जिसका असर देर रात से सुबह तक ज्यादा दिख सकता है।

गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि हरियाणा के कई जिलों में इसी तरह के हालात रहने के आसार हैं। चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में भी घना से बेहद घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

इस बीच 20 दिसंबर से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत हैं। हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि इसका खास असर हरियाणा पर नहीं पड़ेगा। पंजाब के उत्तरी हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जा सकता। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन कोहरे भरी सुबहें फिलहाल शहरवासियों की परेशानी बढ़ाती रहेंगी।

News End

Click here to read more news in this category: Haryana

Saloni Yadav

Saloni Yadav (Journalist): There is an experienced journalist who has covered many different topics in his 10-year career. He has worked with many large publications and is now offering his services on NFL Spice. Saloni Yadav always shares information based on authentic sources and his experience and gives right and reliable advice to readers. Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories