पेट में बहुत जल्दी बन जाती है गैस, तो फॉलो कर लीजिए ये तरीके

फाइबर से भरी सब्जियां
पेट को साफ करने के लिए फाइबर से भरी सब्जियों को खाना जरूरी होता है। फाइबर से भरी सब्जियां हमारी आंतों को हेल्दी रखती है और कब्ज की समस्या नहीं होने देती। फल फ्रूट भी पेट की सफाई के लिए बहुत जरूरी होते हैं आप सेब खा सकते हैं इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। किवी और पालक हरी पत्तेदार सब्जियां भी पेट की साफ सफाई के लिए अच्छी मानी जाती है।
साबुत अनाज
पेट की समस्या को दूर करने के लिए साबुत अनाज भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें आपको दलिया, ब्राउन राइस शामिल करना चाहिए यह कब्ज की समस्या को दूर कर देता है। इस तरह की चीजों को खाने से पेट में भारीपन महसूस नहीं होता और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। दलिया पेट में घुलनशील होता है जो आसानी से पच जाता है।
प्रोबायोटिक से भरपूर चीजें
पेट की गड़बड़ को दूर करने के लिए प्रोबायोटिक से भरपूर चीज पाचन तंत्र के लिए बेहतर होती है। अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो हमारी आंतों को साफ करने में सहायक माने जाते हैं। इस तरह से आपका पेट साफ हो जाता है और पाचन प्रक्रिया भी बेहतर रहती है।
हाइड्रेट रहना है जरूरी
खाने पीने की चीजों के अलावा आपको हाइड्रेट रहना भी बहुत जरूरी होता है। खाने पीने से ज्यादा आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। अगर आप चाहे तो ड्रिंक भी पी सकते हैं जैसे नींबू पानी नारियल पानी जूस। इस तरह से आपका शरीर हेल्दी ही नहीं रहता बल्कि पेट की परेशानी भी दूर रहती है। अगर आप अपना ऐसा खानपान रखते हैं तो पेट से संबंधित कोई भी परेशानी नहीं होती है।
भरपूर पानी पीना जरुरी
शरीर में अक्सर पानी की कमी से कब्ज की दिक्क्त हो सकती है। जिससे शरीर का पंचन तंत्र बिगड़ने लगता है। कब्ज अक्सर पानी की कमी से होता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी न हो, इसका ध्यान रखना जरुरी है। पानी की कमी से मल आंतो में जमने लगता है जिससे धीरे धीरे गंदगी बढ़ने से हमारा पाचन तंत्र खाने को सही ढंग से पचाने में असमर्थ होता है। इससे गैस के साथ साथ शरीर में अन्य कई बीमारियों के लक्षण नजर आने लगते है। एक स्वास्थ्य व्यक्ति को कम से कम 4 लीटर पानी दिन में पीना ही चाहिए, हालाँकि सर्दी के मौसम में मात्रा कम कर सकते है। गर्मी के मौसम में पानी की पूर्ति जरुरी है। क्योकि पसीने के साथ पानी अधिक निकलता है तो शरीर में जल्दी पानी की कमी होती है। इसके साथ साथ शरीर में पानी की कमी की पूर्ति के लिए खीरे, तरबूज आदि का सेवन फायदेमंद रहता है।