ई-श्रम कार्ड 2025: ऐसे करें आवेदन और पाएं ₹2 लाख का लाभ

Published on:

e sharm card
Follow Us

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ई – श्रम कार्ड : अगर आप असंगठित वर्ग में कार्य करते है और आपका EPF नहीं कटता है तो आप ई श्रम कार्ड का लाभ ले सकते है। केंद्र सरकार ने खासतौर पर असंगठित वर्ग के लोगो की सुविधा के लिए इस योजना को लागु किया गया है। जिसमे कई फायदे दिए जाते है। केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है। जिसमे कोई भी पात्र व्यक्ति ऑनलाइन पंजीरकण कर सकता है। आइये जानते है क्या कुछ लाभ ई श्रम कार्ड के जरिये मिलता है।

ई श्रम कार्ड में मिलेगा 2 लाख का फायदा

असंगठित वर्ग के लिए ई श्रम कार्ड काफी फायदे दे रहा है। केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से संचालित इस स्कीम के तहत देश के हर पात्र वर्कर को इसकी सुविधा दी जाती है। इसके लिए ऑनलाइन आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है। ई श्रम कार्ड के जरिये रजिस्टर्ड वर्कर को केंद्र सरकार इस योजना के तहत 2 लाख रु तक का बीमा देती है। यानि की किसी तरह की दुर्घटना में यदि कोई नुकसान पात्र व्यक्ति को होता है तो नियमो के मुताबिक अधिकतम 2 लाख रु तक का कवरेज मिलता है।

इसके साथ साथ पात्र व्यक्ति को गवर्नमेंट हॉस्पिटल में सस्ता इलाज, एवं रोजगार के अवसर भी अलग अलग संस्थानों में मिलते है। केंद्र सरकार की कई स्कीम का फायदा भी ई श्रम कार्ड धारको को मिलता है। परिवार में बेटी या बेटे को पढाई के लिए छात्रवृति की सुविधा के साथ साथ साल में कुछ राशि पात्र व्यक्ति को आर्थिक मदद के तौर पर भी दी जाती है। लेकिन उसके लिए पंजीकरण करना होगा और यदि आप पात्र होते है तो आपको इसका लाभ मिलने लगता है।

कैसे होता है ऑनलाइन पंजीरकण

आप खुद से भी ऑनलाइन ई श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है। इसके साथ CSC की मदद से भी आप पंजीकरण करवा सकते है। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया निचे स्टेप 2 स्टेप दी गई है।

  • इसके लिए आप ई-श्रम पोर्टल पर जाएं
  • यहाँ पर आपको नया पंजीकरण का विकल्प दिया हुआ है उस पर जाना होगा
  • यहाँ पर आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • ओटीपी (OTP) सत्यापन करें।
  • इसके बाद नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, व्यवसाय आदि की जानकारी भरें।
  • श्रेणी (जैसे निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक आदि) का चयन करें।
  • बैंक खाता संख्या और IFSC कोड दर्ज करें। यह आवश्यक है क्योंकि सरकार सीधे लाभार्थी के खाते में सहायता राशि भेजती है।
  • आधार कार्ड, बैंक पासबुक, और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करें लेकिन उससे पहले एक बार आवेदन में दी गई जानकारी को जाँच ले।

कुछ समय में बन जायेगा श्रम कार्ड

यदि आप श्रम कार्ड के लिए पात्र होते है तो आपका आवेदन अप्प्रोव हो जाता है। जिसके बाद आपको ई श्रम कार्ड जारी हो जाता है। और आप इसके तहत मिलने वाली सभी सुविधा का लाभ ले सकते है। ई श्रम कार्ड केवल असंगठित वर्ग के मजदुर वर्ग के लिए होता है। तो ऐसे में आप केवल तभी इसके लिए आवेदन करे जब आप इसके लिए पात्र हो।