सोना चांदी की खरीदारी करने वाले है तो जान ले आज के Gold Silver रेट, बढ़ चुके आज के भाव

Gold Rate : क्या आप आज या फिर आगामी कुछ दिनों के दौरान सोना चांदी की खरीदारी का प्लान बना रहे है तो आपको बता दे की फ़िलहाल सोना चांदी की कीमत में अच्छी खासी तेजी देखने को मिल रही है। अगर आप खरीदारी करने आज जा रहे है तो पहले आपके लिए सोना चांदी की कीमत के बारे में जानकारी होना बेहद जरुरी है। इससे आपको पहले से अपना बजट तय करने में मदद मिलेगी और साथ में आपको पता होगा की जवेलरी वाला सही रेट आपको दे रहा है या नहीं। लेकिन हम यहाँ पर बिना किसी शुल्क के रेट की जानकारी दे रहे है। लेकिन आभूषण की दूकान पर आपको GST एवं मेकिंग चार्ज भी देना होता है GST पुरे देश में समान रूप से लागु है लेकिन मेकिंग चार्ज अलग अलग हो सकता है। इसलिए पक्का बिल लेना जरुरी होता है। इसमें पूरी जानकारी होती है। आइये जानते है आज देश के प्रमुख शहरों में क्या भाव सोना चांदी (Gold and Silver Rate) का चल रहा है।

24k और 22 कैरेट सोने की कीमत

देश में फ़िलहाल सोना 24 कैरेट 1 लाख रु से ऊपर की कीमत पर बिक रहा है। आज 1,01,680 रु प्रति दस ग्राम के रेट पर फ़िलहाल सोना 24 कैरेट बिक रहा है। इसके साथ आपको बता दे की जो आभूषण आप खरीदते है वो आमतौर पर 22 कैरेट के होते है। लेकिन कुछ लोग 24 या 18 कैरेट का भी बनवाते है। फ़िलहाल 22k सोने की कीमत 93,200 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहे है। 18 कैरेट सोने की कीमत फ़िलहाल 76,260 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहे है।

देश के अलग अलग शहरों कीमत की बात करे तो फ़िलहाल चेन्नई में आज 22k सोने की कीमत 9,320 रु एवं 24 कैरेट सोने की कीमत 10,168 रु प्रति ग्राम पर चल रही है। वही पर आज राजधानी दिल्ली में 24k सोने की कीमत 10,183 रु प्रति ग्राम एवं 22k सोने की कीमत 9,335 रु प्रति ग्राम पर चल रही है। जयपुर शहर में सोना फ़िलहाल 24k 10,183 रु एवं 22k सोने की कीमत 9,335 रु प्रति ग्राम पर बना हुआ है।

चांदी भी हो चुकी है महंगी

सोने के साथ साथ जो लोग चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो उनको बता दे की फ़िलहाल चांदी की कीमत भी एक लाख रु से ऊपर चल रही है। आज चांदी 1,10,000 रु प्रति किलोग्राम पर चल रही है। लेकिन चेन्नई में चांदी फ़िलहाल 1,20,000 रु एवं दिल्ली में 1,10,000 रु का भाव बना हुआ है। सोना चांदी की कीमत में पिछले काफी दिनों से लगातार तेजी का माहौल बना हुआ है। जिसका असर खरीदारी पर भी देखने को मिल रहा है। हालाँकि निवेश में तेजी जरूर देखने को मिल रही है।

नोट: सोना-चांदी के भाव शहर और मार्केट के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ताज़ा रेट जानने के लिए अपने नजदीकी ज्वेलर से संपर्क करें।

Manoj kumar

मनोज कुमार, NFLSpice News के एक अनुभवी और समर्पित लेखक हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) में अपनी शिक्षा पूरी की है, जो उन्हें… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button