नई दिल्ली, 03 जून 2025: भारत ने विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार (Domestic Aviation Market) बन गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 16.50 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने हवाई यात्रा (Air Travel) की। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की।
घरेलू यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें की वित्त वर्ष 2024-25 में घरेलू यात्रियों (Domestic Passengers) की संख्या 16.50 करोड़ से अधिक रही। यह आंकड़ा भारत के विमानन क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास को दर्शाता है। इसके अलावा, इस दौरान 3.38 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने विदेशी उड़ानों (International Flights) का लाभ उठाया। यह आंकड़े भारत के विमानन क्षेत्र की मजबूती को दिखाते हैं।

वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत
भारत ने घरेलू विमानन बाजार में ब्राजील और इंडोनेशिया को पीछे छोड़ दिया है। अब यह क्षेत्र अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की बढ़ती आबादी और आर्थिक प्रगति के कारण आने वाले साल turned में यह क्षेत्र और तेजी से बढ़ेगा।
सरकार की नीतियों का असर
विमानन क्षेत्र में इस वृद्धि का श्रेय सरकार की नीतियों को दिया जा रहा है। पिछले कुछ सालों में हवाई यात्रा को सस्ता और सुलभ बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इससे न केवल बड़े शहरों बल्कि छोटे शहरों तक हवाई सेवाओं (Air Services) का विस्तार हुआ है।