PF निकासी में बड़ा बदलाव: 2026 से ATM से पैसे निकाल सकेंगे कर्मचारी, जाने कैसे मिलेगा PF ATM Card

EPFO जल्द शुरू करेगा नई सुविधा, जिससे कर्मचारी अपने PF खाते से ATM के जरिए तुरंत निकासी कर सकेंगे। जनवरी 2026 से लागू होने वाली इस योजना से लगभग 7 करोड़ कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। अब PF निकालने में 10–15 दिन का इंतज़ार खत्म, पैसे मिलेंगे तुरंत।

PF Withdrawal Process Changed EPFO ATM 2026: कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। देश में मौजूदा समय में करोड़ों लोग ऐसे है जो प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते है और उनका हर महीने EPFO में योगदान रहता है। इन सभी कर्मचारियों को समय समय पर अपने पीएफ का पैसा निकलने की जरुरत होती है। अब आपको अपने (Provident Fund) PF की राशि निकालने के लिए लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत कर्मचारी (ATM Withdrawal) के जरिए अपने PF के पैसे तुरंत निकाल सकेंगे। यह सुविधा जनवरी 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। इससे देश के करोड़ों कर्मचारियों को फायदा होगा।

कैसे काम करेगी यह सुविधा? (PF Withdrawal Process)

अभी तक PF की राशि निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता था, जिसमें 10 से 15 दिन तक का समय लग सकता था। लेकिन नई व्यवस्था में यह प्रक्रिया बेहद आसान हो जाएगी। (EPFO) कर्मचारियों को एक विशेष (PF ATM Card) जारी कर सकता है, जो उनके PF खाते से सीधे जुड़ा होगा। इस कार्ड की मदद से कर्मचारी किसी भी बैंक के ATM से अपनी राशि निकाल सकेंगे। यह सुविधा (EPFO 3.0) का हिस्सा होगी, जिसका मकसद निकासी को तेज और सरल बनाना है।

कब शुरू होगी यह योजना? (EPFO New Scheme)

EPFO की केंद्रीय न्यासी बोर्ड की अगली बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। अगर सरकार की मंजूरी मिलती है, तो यह सुविधा अगले साल की शुरुआत में लागू हो सकती है। इस कदम से लगभग 7 करोड़ कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। खासकर आपात स्थिति में यह सुविधा कर्मचारियों के लिए वरदान साबित होगी।

क्यों है यह सुविधा खास? (Benefits of PF ATM Withdrawal)

  • तेज निकासी होने वाली है: अब कर्मचारियों को हफ्तों इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। (Instant PF Withdrawal) से तुरंत पैसे मिल सकेंगे।
  • निकासी की आसान प्रक्रिया: ऑनलाइन दावे स्वीकृत होने के बाद ATM से निकासी संभव होगी।
  • आपातकाल में मदद मिलेगी: यह सुविधा (Emergency Fund Access) के लिए बेहद उपयोगी होगी।

अभी और जानकारी का इंतज़ार (EPFO Updates 2026)

हालांकि, इस सुविधा की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। EPFO जल्द ही इसकी प्रक्रिया और नियमों को स्पष्ट करेगा। कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक (EPFO Website) पर नजर रखें ताकि नवीनतम अपडेट्स मिल सकें। यह नई पहल न केवल कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाएगी बल्कि (Financial Security) को भी मजबूत करेगी। आप इस नई सुविधा के बारे में क्या सोचते हैं? अपनी राय हमें कमेंट में बताएं।

News End

Click here to read more news in this category: National

Saloni Yadav

Saloni Yadav (Journalist): There is an experienced journalist who has covered many different topics in his 10-year career. He has worked with many large publications and is now offering his services on NFL Spice. Saloni Yadav always shares information based on authentic sources and his experience and gives right and reliable advice to readers. Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories