SIP Investment Calculation : देश में SIP में निवेश तेजी के साथ बढ़ रहा है। और इसमें खासकर युवा वर्ग की रूचि अधिक नजर आ रही है। अगर आप भी SIP में निवेश करने का प्लान कर रहे है या फिर फाइनल कर चुके है की निवेश करना है तो यहाँ पर आपके सम्बन्ध में कुछ महत्पूवर्ण जानकारी आपको बता रहे है। जो आपके काम आ सकती है। systematic Investment Plan में कभी भी रिटर्न फिक्स्ड नहीं होता है। ये बात तो आप जानते ही होंगे। यदि आपको ये सब बाते नहीं पता है तो निवेश से पहले इनके बारे में रिसर्च कर लेना बेहतर रहेगा। लेकिन फिर भी हम आपको यहाँ पर 12 फीसदी तक रिटर्न की कैलकुलेशन बता रहे है। जिससे आप अंदाजा लगा सकते है की आप कितना फायदा SIP में ले सकते है।
SIP में 1000 रु प्रति माह के निवेश पर क्या फायदा होगा
सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश से पहले कोई भी समझदार व्यक्ति SIP फण्ड की पूर्ण जांच जरूर करता है। इसके साथ साथ निवेश के बाद नुकसान एवं फायदे के भी पहलु की जाँच करता है। आइये आपका काम कुछ आसान करते है। मान लीजिए आपने ऐसे प्लान में निवेश किया है जो 12 फीसदी तक औसत रिटर्न दे सकता है। (रिटर्न कभी फिक्स्ड नहीं होता है लेकिन ये example है) और आपने हर महीने इसमें 1000 रु डालने शुरू कर दिए है।
आपका ये जमा 5 साल की अवधि तक जारी रहता है। अब इन 5 साल में मार्किट में काफी उतार चढ़ाव जारी रहता है। लेकिन हम औसत रिटर्न यहाँ पर 12 फीसदी मान रहे है और आपका कुल निवेश इन 5 साल में फिक्स्ड है आपने हर महीने 1000 रु जमा किये है। तो आपका निवेश 60000 रु का हो जाता है। और यदि हम इस पर 12 फीसदी औसत रिटर्न के हिसाब से देखे तो आपको 21000 रु के करीब प्रॉफिट हो सकता है। यानि की कुल 81 हजार रु के करीब राशि आपको वापस मिल सकती है। जैसा की आपको हमने पहले ही बता दिया है की रिटर्न कभी फिक्स्ड नहीं होता है तो इसमें बदलाव भी हो सकते है। ये केवल आपको समझाने के लिए है। आइये कुछ और पहलु SIP के है जो हम जान लेते है।
SIP में निवेश का तरीका कैसा होना चाहिए
अगर आप पहली बार SIP में निवेश का प्लान कर रहे है तो आपको SIP निवेश के लिए अपना टारगेट पहले से ही तय करना चाहिए। जैसे की आप भविष्य में किस काम के लिए फण्ड में निवेश करना चाहते है। SIP में लार्ज कैप, मिड कैप और स्माल कैप फण्ड शामिल होते है। जिनको आप अपने निवेश टारगेट एवं बजट के हिसाब से तय कर सकते है। SIP में शुरुआत आप 200 रु से भी कर सकते है। मार्किट में कई कंपनी आ चुकी है जो आपको ये सुविधा दे रही है। या फिर आप 1000 रु प्रतिमाह के हिसाब से भी शुरुआत कर सकते है।
SIP में निवेश के लिए आप स्मार्टफोन के जरिये ज़ेरोधा , ग्रोव, paytm मनी और अन्य कई ऑनलाइन एप्लीकेशन है जिनके जरिये आसानी सुविधा ले सकते है। लेकिन इन सब में आपको अकॉउंट बनाना होता है। लेकिन ये प्रक्रिया काफी आसान है जो आप आसानी से पूर्ण कर सकते है। इसमें केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपका अकॉउंट एक्टिव कर दिया जाता है। जिसमे आप SIP निवेश शुरू कर सकते है।
SIP में जोखिम भी होते है।
ऐसा नहीं है की SIP में हमेशा प्रॉफिट ही होता है। कभी कभार आपको नुकसान भी हो सकता है। ये आपके SIP फण्ड के चुनाव एवं काफी हद तक मार्किट की स्थिति पर भी निर्भर करता है। इसलिए लोगो को लॉन्ग टर्म में निवेश की सलाह दी जाती है। अधिकतर फण्ड डायरेक्ट मार्किट के साथ जुड़े होते है तो ऐसे में मार्किट में होने वाले उतार चढ़ाव का असर इन पर होता रहता है। लेकिन कुछ फण्ड ऐसे है जिन्होंने पिछले 5 सालो में बेहतर रिटर्न दिया है। आप इन पर नजर डाल सकते है।
SIP फण्ड का नाम | 5 साल का औसत रिटर्न |
HDFC Equity Fund | 14.5% |
ICICI Prudential Bluechip Fund | 13.8% |
SBI Small Cap Fund | 16.2% |
Axis Growth Opportunities Fund | 12.9% |
Kotak Emerging Equity Fund | 15.1% |
SIP में निवेश से पहले इन बातो पर गौर करे
यदि आप SIP में निवेश करने जा रहे है तो आपको बता दे की आपको लॉन्ग अवधि के लिए निवेश में अच्छा फायदा हो सकता है। क्योकि शार्ट टर्म निवेश पर जोखिम काफी अधिक हो सकता है। इसके साथ साथ आपको बता दे की जिस फण्ड में निवेश किया जा रहा है। उसकी पीछे 3 से 5 साल का हिस्ट्री जरूर चेक कर ले। और इसके साथ साथ ऐसे फण्ड से दूर रहे जो हाई रिटर्न का वादा या दावा करते है। क्योकि इसमें जोखिम काफी अधिक होता है। विश्वसनीय सलाहकार से सलाह लेना फायदेमंद होगा। इसके साथ साथ मार्किट में क्या चल रहा है, इस पर भी नजर रखना जरुरी होता है। ताकि आप सही समय पर निवेश एवं निकासी की सुविधा ले सकते है।