आयकर दाताओ को बड़ी राहत, 12 लाख रु तक आय में कोई टैक्स नहीं लगेगा।

आयकर दाताओ के लिए बड़ी खबर है। बजट 2025 में केंद्र सरकार ने आयकर दाताओ के लिए बड़ी राहत दी है। अब आयकर की सीमा 12 लाख रु से तय होगी। पहले इसकी सीमा 7 लाख रु तक ही होती थी। यानि की किसी व्यक्ति की आय 7 लाख रु सालाना है उसको कोई टेक्स नहीं देना होता था लेकिन 7 लाख रु से अधिक की आय पर टैक्स की देनदारी बनती थी लेकिन अब बजट 2025 में 12 लाख रु तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
इससे मिडिल क्लास वर्ग को काफी फायदा होगा। तेजी के साथ मिडिल क्लास की ग्रोथ होगी। मिडिल क्लास की आर्थिक स्थिति में और अधिक सुधार होगा। केंद्र सरकार द्वारा बजट में आयकर की सीमा में बढ़ोतरी से देश के करोड़ो लोगो को फायदा होगा। जिन लोगो की आय 12 लाख रु तक सालाना होगी , उनको कोई टेक्स नहीं देना होगा। इससे मिडिल क्लास एवं लोअर क्लास के लोगो के हाथो में अच्छी बचत होगी।
इसके साथ ही इस बजट में TDS की सीमा को बढ़कर 10 लाख रु तक किया गया है। और हाई TDS को लेकर भी बजट में कहा गया है की जिनके पास पैन कार्ड की सुविधा नहीं है उनके खाते में हाई TDS की कटौती होगी।
आपको ये तो पता ही होगा की पहले सरकार ने आयकर की सीमा को 7 लाख रु किया हुआ था। यानि की 7 लाख रु से अधिक की कमाई यदि साल में होती है तो उस पर टैक्स के देनदारी बनती है। लेकिन अब ये सीमा 12 लाख रु होने से आम जनता को काफी फायदा होगा, उनकी बचत बढ़ेगी। इसके साथ उनके खर्च की सीमा पर भी इसका असर होगा। मिड्ल क्लास एवं लोअर क्लास के लोग खुल कर खर्च कर सकेंगे और अपने सुरक्षित भविष्य के लिए बचत भी कर पाएंगे।
आयकर में कटौती के पास आमजन के पास निवेश के लिए अधिक राशि होगी, जिससे निवेश क्षेत्र में इजाफा होगा। धीरे धीरे लोग आत्मनिर्भर होंगे। वित्तीय स्थिति पर कण्ट्रोल बढ़ेगा। और लोगो को आर्थिक सवतंत्रता मिलेगी। निवेश के मौके बढ़ने से रोजगार एवं व्यवसायों एवं उधोगो में एक रफ़्तार आयेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। देश के घरेलू बाजारों में निवेश का प्रभाव भी बढ़ेगा।