गुप्त नवरात्रि पर बिल्कुल नहीं करना चाहिए ये काम, बिगड़ जाते हैं बनते हुए काम

कौन-कौन सी होती है विद्याएं
माता दुर्गा की 10 विद्याएं हैं जिसे हमेशा याद रखना चाहिए। इस विधा में काली, तारा, षोडशी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, भुवनेश्वरी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी हैं। 7 फरवरी 2025 को गुप्त नवरात्रि समाप्त हो जाएगी। गुप्त नवरात्रि के दिन इन सभी विधाओं की पूजा की जाती है। यह एक ऐसा नवरात्रि है जब इसे कोई गृहस्थ व्यक्ति नहीं कर सकता है। इसकी पूजा पाठ के लिए भी खास नियम होते हैं।
नहीं करना चाहिए यह काम
1. गुप्त नवरात्रि के दौरान तामसिक भोजन जैसे मांस मछली, मदिरा प्याज, लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
2. जो लोग गुप्त नवरात्रि का व्रत रखते हैं उन्हें दाढ़ी, मूछ, बाल और नाखून नहीं कटवाने चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। अगर मना की हुई चीजों को आप करते हैं तो पूजा पाठ का फल नहीं मिलता है।
3. गुप्त नवरात्रि रखने वाले लोगों को किसी का अपमान या फिर वाद विवाद झगड़ा जैसी चीजों में शामिल नहीं होना चाहिए।
4. अगर आपने गुप्त नवरात्रि का व्रत रखा है तो किसी भी सिचुएशन में आपको झूठ बोलने से बचना चाहिए। अपने क्रोध पर काबू करना चाहिए।
5. गुप्त नवरात्रि के दौरान सड़क को काले रंग के कपड़े बिल्कुल नहीं पहनना चाहिए।
6. जो लोग गुप्त नवरात्रि का व्रत रखते हैं उन्हें चमड़े की चीजों से दूर रहना चाहिए।
7. गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में गंदगी और अंधेरा बिल्कुल नहीं रखना चाहिए यह अशुभ होता है।
8. गुप्त नवरात्रि में किसी भी तरह से व्रत को नहीं तोड़ना चाहिए इसका फल नहीं मिलता है।
9. गुप्त नवरात्रि के दौरान महिला बुजुर्ग और पशु पक्षियों को सताना नहीं चाहिए।
10. गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक बेड या पलंग पर बिल्कुल नहीं सोना चाहिए।