पर्स में बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, आ जाएगी कंगाली

वास्तु शास्त्र के नियम बताते हैं की आप किन परेशानियों से निकल सकते हैं और किन परेशानियों में फंस भी सकते हैं। वास्तु शास्त्र के नियम के मुताबिक आपको पर्स में रखे पैसों को भरा रखना है तो कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। नियम के मुताबिक अगर आप कुछ चीजों को पर्स में रखते हैं तो धन संबंधित परेशानियां शुरू हो सकती है और आपको यह कंगाल भी बना सकती है।
चाभी का गुच्छा
अक्सर ऐसा होता है की लोग अपने पर्स में घर की चाबी का गुच्छा रख लेते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल दीजिए। पर्स में चाबी रखना अशुभ माना जाता है इस तरह से आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।
पूर्वजों की तस्वीर
आपको अपने पर्स में कभी भी मृत पूर्वजों की तस्वीर बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए। पूर्वज देव समान होते हैं और पर्स में उनकी तस्वीर को रखना अपमान माना जाता है। पूर्वजों की तस्वीर को हमेशा देवी देवताओं के स्थान पर रखना चाहिए।
पर्स में ना रखें दवाइयां
वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार अगर आप अपने पर्स में दवाइयां रख रही हैं, तो यह आदत आपको कंगाल बना सकती है। आपके जीवन में परेशानियां आ सकती है धन हानि हो सकती है। अगर आपको बार-बार दवाइयों की जरूरत पड़ती है तो आप इसे दूसरे स्थान पर रख सकते हैं।
फटे हुए नोट और सिक्के
कई लोग होते हैं जो फटे हुए नोट और सिक्के को चलाने के लिए पर्स में ही रख लेते हैं। इस वजह से आपको धन की हानि हो सकती है। फटे हुए नोट को पर्स में रखना अशुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी का सम्मान करते हुए आपको अच्छे नोट पर्स में रखना चाहिए।
नुकीली चीज
अगर आप अपने पर्स में नुकीली वस्तु रख रहे हैं, तो यह अशुभ माना जाता है। पर्स में आपको सुई, कैंची, ब्लेड या चाकू जैसी चीज नहीं रखना चाहिए। यह एक धन हानि का संकेत होता है जिसकी वजह से आप कंगाल भी बन सकते हैं।