रेवाड़ी अम्बाला कुरुक्षेत्र गुरुग्राम जींद झज्जर पलवल भिवानी चरखी दादरी पानीपत सोनीपत करनाल नारनौल फरीदाबाद अटेली

धान उत्पादक किसानो के लिए अच्छी खबर, धान के MSP दर में इजाफा

Published on: May 29, 2025 9:54 AM IST
paddy MSP rate

धान किसानो के लिए केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा अपडेट दिया गया है। अब धान किसानो को बढ़ा हुआ MSP दर मिलेगा। सरकार ने हाल ही में धान के MSP को लेकर बढोत्तरी का अपडेट जारी किया है। जिसमे अब धान का MSP मूल्य साल 2025 से 2026 के लिए 2369 रु कर दिया गया है। जो की पिछले तय मूल्य से 69 रु अधिक है। हालाँकि किसानो को बता दे की केवल धान के ही MSP मूल्य में इजाफा नहीं हुआ है बल्कि 14 फसलों के MSP मूल्य में बदलाव हुआ है। सरकार के इस निर्णय के बाद किसानो को अच्छा फायदा होगा। धान किसानो को फसल का उचित दाम मिल सकेगा।

69 रु की बढ़ोतरी के साथ मिलेगा MSP मूल्य

धान किसानो को बता दे की जो सामान्य धान है उसका नवीनतम MSP रेट 2,369 रु प्रति क्विंटल की दर से तय हुआ है लेकिन जो धान A ग्रेड का होता है उसका MSP मूल्य 2,389 रु किया गया है। पिछले साल की बात करे तो धान का MSP मूल्य सामान्य धान के लिए 2,300 रु एवं A ग्रेड धान के लिए मूल्य 2,320 रु प्रति क्विंटल का रहा था। जिसमे इस बार 69 रु का इजाफा किया गया है। अब नए MSP मूल्य के हिसाब से किसानो को प्रति क्विंटल 69 रु का फायदा होगा। सरकार के इस फैसले के बाद बजट बढ़ जायेगा। जिससे सरकार को 2 लाख करोड़ से अधिक का वित्तीय भार का वहन करना होगा।

किसानो को मिलेगा प्रोत्साहन

सरकार की तरफ से जारी की गई इस अपडेट के बाद धान किसानो को प्रोत्साहन मिलेगा। धान के साथ साथ जवार हाइब्रिड के MSP मूल्य में 45 रु का इजाफा हुआ है। जिसके बाद मूल्य अब 3,180 रु से बढ़कर 3,225 रु हो चूका है। जबकि मक्के की कीमत में 30 रु का इजाफा हुआ है। और इस इजाफे के बाद मक्के का MSP मूल्य 2,090 रु से बढ़कर 2,120 रु प्रति क्विंटल हो गया है। वही पर बाजरा के MSP रेट में भी बढ़ोतरी हुई है। 50 रु की बढ़ोतरी के साथ बाजरे का MSP रेट अब 2,500 रु से बढ़कर 2,550 रु प्रति क्विंटल का हो गया है। इससे किसानो को काफ़ीफ़ायदा होने वाला है। अन्य कई फसलों के MSP रेट में भी बढ़ोतरी की गई है।

NFLSpice News Follow Message

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now