IND – PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर से गादड धमकी दी है। ये उकसावे की कार्रवाई लगातार पाकिस्तान की तरफ से की जा रही है। पाकिस्तान के रक्षामंत्री खवाजा आसिफ ने सिंधु जल समझौते को लेकर एक बार फिर से जहर उगला है। ख्वाजा आसिफ ने कहा है की भारत अगर सिंधु नदी पर कोई बाँध का निर्माण करता है तो पाकिस्तान हमला करेगा। इससे पहले पाकिस्तान के रेलवे मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री, सेना प्रमुख की तरफ से भी इस तरह की गीदड़ धमकी जा चुकी है। वही पर पाकिस्तान लगातार भारत को उकसा रहा है। एक टीवी इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने सिंधु नदी को लेकर फिर से धमकी दी है।
निर्दोषो की हत्या के बाद भी निर्लज्ज पाकिस्तान के बोल
भारत के पहलगाम में 22 अप्रेल को हुए आतंकी हमले में कई निर्दोष लोगो की जान गई थी। जिसको लेकर पुरे भारत की आवाम में आक्रोश है। और वही पर इतना सब करने के बाद भी पाकिस्तान निर्लज्जता के साथ धमकिया दे रहा है। भारत ने इस हमले के तुरंत बाद सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया था। जो की पाकिस्तान की जीवन रेखा मानी जाती है। और अब पाकिस्तान बिलबिला रहा है। उसके सभी मंत्री एवं सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ धमकियों का दौर चल रहा है। और ये ऐसे समय में है जब पूरी दुनिया पाकिस्तान के इस कृत्य को देख चुकी है और उसके खिलाफ खड़ी है। भारत के समर्थन में दुनिया के तमाम देश खड़े है। फिर भी पाकिस्तान की हेकड़ी कम नहीं हो रही है।
ये देश मदद के काबिल नहीं
भारत ने तुर्की, बांग्लादेश जैसे देशो में आपदा के समय काफी राहत दी थी लेकिन अब ये देश ही भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने को त्तपर दिख रहे है। बांग्लादेश के पूर्व सैन्य अधिकारी तो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जे की बात तक कह रहे है। जबकि बांग्लादेश भारत के रहमो करम के कारण आज एक स्वतंत्र देश है। और आज भारत को आँखे दिखा रहा है। बांग्लादेश और तुर्की जैसे देश मदद के काबिल नहीं है। तुर्की ने भी पाकिस्तान के प्रति हमदर्दी जताई है। और समय आने पर ये दोनों ही देश भारत के खिलाफ खड़े होने में हिचकिचाएंगे नहीं।
सिंधु जल्द समझौते के रद्द होने से पाकिस्तान का खत्म होना निश्चित
भारत की तरफ से पहलगाम हमले के बाद कड़े कूटनीतिक और डिप्लोमैटिक प्रहार पाकिस्तान पर किये गए है। जिसका असर दूरगामी होने वाला है। सिंधु जल समझौते के रद्द होने के बाद पाकिस्तान में फसलों का उत्पादन खत्म हो जायेगा। पुरे देश में अकाल जैसी स्थिति आने वाले समय में बन सकती है। फ़िलहाल पाकिस्तान की आर्थिक हालत उसको युद्ध करने की इजाजत नहीं देती है। लें इसके बावजूद पाकिस्तान की हेकड़ी कम नहीं हो रही है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बांग्लादेश और इसके जैसे अन्य मुस्लिम देशो की तरफ से मिलता सपोर्ट भी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने फिर से भारत पर हमले की धमकी दी है। भारत अगर सिंधु नदी पर बांध बनाता है तो भारत के लिहाज से वो काफी फायदेमंद होगा। लेकिन पाकिस्तान के लिए भूखे मरने की नौबत आने वाली है। ऐसे में पाकिस्तान लगातार गीदड़ धमकी दे रहा है।
पाकिस्तान के पीएम ने कहा वो आतंकवाद को बढ़ावा देते है।
एक मीडिया इंटरव्यू में पाकिस्तान के पीएम ने स्वीकारा है की वो पश्चिमी देशो के लिए पिछले कई सालो से आतंकवाद को पालते आ रहे है। और इन देशो के कहने पर ही पाकिस्तान में आतंकवाद के आकाओ का पालनपोषण किया जाता रहा है। और ये इंटरव्यू आने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान आतंकवाद की पनाहगाह है। जब भारत इस बात को दोहराता था तो पूरी दुनिया पाकिस्तान के पक्ष में होती थी लेकिन अब खुद पाक के पीएम ने इस बात को स्वीकारा है। और इसके बाद दुनिया के मुस्लिम देशो को छोड़ कर बाकी देश भारत के पक्ष में मजबूती के साथ खड़े है।