कृषि

गेहू MSP खरीद का 48 घंटो में होगा भुगतान, किसानो की सुविधा के लिए 6500 खरीद केन्द्रो का चयन

देश के अलग अलग राज्यों में गेहू MSP दर पर खरीद का कार्य शुरू होने वाला है। इसके लिए खरीद केन्द्रो की सूचि भी राज्यों ने तैयार कर ली है। वही पर उत्तर प्रदेश राज्य में आज गेहू के लिए कैबिनेट मीटिंग के दौरान गेहू MSP खरीद निति को मंजूरी दी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य में गेहू की खरीद का कार्य 17 मार्च से शुरू करने को हरी झंडी मिल चुकी है। राज्य में किसानो को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित गेहू का MSP मूल्य 2425 रु मिलने वाला है। जो की पुरे देश में लागु है। केंद्र सरकार ने साल 2025 से 2026 के लिए गेहू का खरीद लक्ष्य 3.1 करोड़ टन रखा है। साल 2024 से 2025 के लिए तय MSP दर एवं 2025 से 2026 के लिए तय MSP दर में 150 रु की बढ़ोतरी की गई है।

6500 केन्द्रो का चयन

उत्तर प्रदेश राज्य में MSP खरीद के लिए 6500 केन्द्रो का चयन किया गया है। ताकि किसानो को नजदीकी क्षेत्र में ही गेहू MSP रेट पर बिक्री करने में आसानी हो। किसानो की सुविधा के लिए इन केन्द्रो पर सभी उचित प्रबंध किये गए है। इन केन्द्रो पर राज्य में कुल 8 एजेंसी खरीद कार्य करने वाली है। इसके साथ ही किसानो को गेहू की खरीद के 48 घंटो के अंदर MSP दर से गेहू का मूल्य चुकता कर दिया जायेगा। कैबिनेट की मीटिंग में गेहू के लिए नए खरीद निति को मंजूरी दी है। जिसमे MSP दर में 150 रु का इजाफा हुआ है। यानि की किसानो को फसल के उचित दाम मिल सकेंगे। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित MSPS दर गेहू के लिए मिल सकेगा।

देश की प्रमुख मंडियों में गेहू के भाव

फ़िलहाल देश की अलग अलग मंडियों में गेहू की कीमत MSP से ऊपर ही चल रही है। केंद्र सरकार ने गेहू का MSP मूल्य 2425 रु तय किया है। लेकिन मंडियों में कीमते इससे अधिक चल रही है। आज अछल्दा मंडी में गेहू की कीमत (दारा) 2800 – 3050 रु प्रति क्विंटल की दर से रही है। अजुहा मंडी में गेहू दारा की कीमत आज 2950 रु से 3000 रु के बिच रही है। जबकि अकबरपुर मंडी में गेहू की कीमत 2550 – 2700 रु प्रति क्विंटल की दर से रही है। अलीगढ मंडी में गेहू दारा की कीमत 2920 रु – 2960 रु , अमरेली मंडी में गेहू लोकवन की कीमत 2510 – 2650 रु प्रति क्विंटल रहा है।

बदनावर मंडी में गेहू लोकवन की कीमत 2550 रु से 2605 रु , बहराइच मंडी में गेहू की कीमत दारा वैरायटी 2850 रु – 2950 रु प्रति क्विंटल रही है। जबकि बलिया मंडी में गेहू दारा की कीमत 2900 रु – 2950 रु प्रति क्विंटल, बाँदा में गेहू की कीमत 2450 रु – 2465 रु प्रति क्विटनल रही है। जयपुर बस्सी मंडी में गेहू की कीमत आज 2650 – 2941 रु प्रति क्विंटल, भरथना मंडी में गेहू दारा की कीमत 2800 – 3000 रु प्रति क्विंटल चल रही है।

Manoj kumar

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।

Related Articles

Back to top button