PNB की स्पेशल एफडी, 8.05 फीसदी ब्याज दर के साथ मिलेगा ₹5,46,298 रिटर्न, केवल 400 दिन में

PNB Spacial 400 Days FD Scheme : पंजाब नैशनल बैंक (PNB) देश का एक सरकारी बैंक है और देश के करोड़ों लोगों का भरोसा इसके साथ में चलता है। लोग इस बैंक के द्वारा चलाई जा रही बचत योजनाओं पर भरोसा करते है क्योंकि बैंक में उनके निवेश का पैसा सुरक्षित रहता है और समय पर उनको ब्याज के साथ में पैसा रिटर्न मिलता है।
पीएनबी की तरफ से भी अपने ग्राहकों के इस प्यार के चलते समय समय पर कई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को चलाया जाता है ताकि ग्राहक उनमे निवेश करके अधिक से अधिक लाभ ले सकें। इसी के चलते बैंक ने अपनी एक स्पेशल एफडी स्कीम को शुरू किया हुआ है जिसमे केवल 400 दिन के लिए निवेश करना होता है और फिर बैंक की तरफ से 08.05 फीसदी ब्याज दर के साथ रिटर्न दिया जाता है।
इस स्कीम में ग्राहकों को और भी कई लाभ मिलते है जिनकी वजह से आज ये स्कीम काफी पॉपुलर हो चुकी है। चलिए एनएफएल स्पाइस के इस आर्टिकल में आपको आज बताते है की कैसे इस स्कीम का आप सभी लाभ ले सकते है और साथ में आपको कितने रूपए निवेश करने पर बैंक कितना रिटर्न देने वाला है।
PNB Spacial 400 Days FD Scheme
पंजाब नैशनल बैंक (PNB) की तरफ से चलाई जा रही ये एफडी स्कीम 400 दिन की निवेश अवधी के साथ में आती है जिसमे ग्राहकों को 7.25 फीसदी सालाना से लेकर के 8.05 फीसदी सालाना ब्याज दर का लाभ दिया जाता है। मौजूदा समय में बैंक की तरफ से चलाई जा रही 7 दिन से लेकर के 10 साल की अवधी वाली एफडी में किसी भी स्कीम में इतनी अधिक ब्याज दर बैंक नहीं दे रहा है।
400 दिन की अवधी वाली इस स्कीम में ही ग्राहकों को सबसे अधिक ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है। इसमें भी ये ब्याज दर सुपर सीनियर सिटीजन को दी जा रही है जबकि बैंक साधारण नागरिकों को निवेश करने पर 7.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहे है और साथ में सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
7 दिन से 10 साल की एफडी में ये ब्याज मिल रहा है
जहां तक बात बैंक की बाकि की एफडी स्कीम में मिलने वाले ब्याज की है तो मौजूदा समय में आप बैंक में 7 दिन से लेकर के 10 साल तक की अवधी के लिए निवेश कर सकते है और इन सभी अवधियों में आपको अलग अलग ब्याज दर दी जाती है। 7 दिन से लेकर के 14 दिन के लिए आपको 3.50 - 4.30 फीसदी ब्याज दर मिलती है वहीं 1 साल के लिए निवेश करने पर 6.80 - 7.60 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है। देखिये बाकि की अवधी में ब्याज दर कितनी मिल रही है।
- 15 दिन से 29 दिन : 3.50% - 4.00% - 4.30%
- 30 दिन से 45 दिन : 3.50% - 4.00% - 4.30%
- 46 दिन से 90 दिन : 4.50% - 5.00% - 5.30%
- 91 दिन से 179 दिन : 5.50%- 6.00% - 6.30%
- 180 दिन से 270 दिन : 6.25% - 6.75% - 7.05%
- 271 दिन से 291 दिन : 6.50-7.00-7.30%
- 300 दिन के लिए : 7.05-7.55-7.85%
- 301 दिन से 302 दिन : 6.50-7.00-7.30%
- 303 दिन के लिए : 7.00-7.50-7.80%
- 1 साल के लिए : 6.80-7.30-7.60%
- 400 दिन के लिए : 7.25-7.75-8.05%
- 2 साल से 3 साल : 7.00-7.50-7.80%
- 5 साल 1 दिन से 1894 दिन : 6.50-7.30-7.30%
- 1895 दिन के लिए : 6.35-7.15-7.15%
- 1896 दिन से 10 साल : 6.50-7.30-7.30%
400 दिन की एफडी में निवेश के नियम
पीएनबी की इस स्पेशल एफडी स्कीम में देश का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है और इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष या फिर इससे अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा आप किसी भी पीएनबी की ब्रांच में जाकर के निवेश कर सकते है। आप ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते है तो आप इसमें ऑनलाइन भी निवेश कर सकते है।
निवेश की गणना
जैसा की आप सभी को हमने ऊपर बताया है की इस स्कीम में साधारण नागरिकों को, वरिष्ठ नागरिकों को और अति वरिष्ठ नागरिकों को अलग अलग ब्याज दर का लाभ दिया जाता है तो अब आपको इस ब्याज दर के साथ में कितना निवेश करने पर किस किसको कितना रिटर्न मिलेगा इसकी गणना करके बताते है। देखिये :
निवेश की राशि | आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | अति वरिष्ठ नागरिक |
---|---|---|---|
₹50,000 | ₹54,155 | ₹54,452 | ₹54,630 |
₹1,00,000 | ₹1,08,311 | ₹1,08,903 | ₹1,09,260 |
₹2,00,000 | ₹2,16,621 | ₹2,17,806 | ₹2,18,519 |
₹5,00,000 | ₹5,41,554 | ₹5,44,515 | ₹5,46,298 |
₹10,00,000 | ₹10,83,107 | ₹10,89,030 | ₹10,92,596 |
पंजाब नैशनल बैंक की इस एफडी स्कीम में आपको केवल 400 दिन की अवधी के लिए पैसा निवेश करने के बाद में इतना रिटर्न का लाभ मिलता है। इसके अलावा आपको बता दें की ये जो ब्याज दर इस स्कीम में आपको मिल रही है इतनी ब्याज दर आपको किसी और स्कीम में देखने को नहीं मिलने वाली है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई गई सभी गणना आर्टिकल लिखे जाने के समय की है और ब्याज दरों में बदलाव की स्थिति में गणना अलग हो सकती है। इसके अलावा यहां बताई गई बातें केवल आप सभी की जानकारी के लिए है और ये किसी भी प्रकार से निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी निवेश को करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से एक बार सलाह जरूर करें और उसके बाद में ही निवेश का फैसला करें।