Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस में 5 लाख की FD करने पर अब मिलेगा इतना पैसा, देखें बढ़ी हुई ब्याज दर के साथ में पूरी गणना
Jul 23, 2024, 07:16 IST
|
Post Office FD Scheme - डाकघर अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में ग्राहकों को काफी तगड़ी ब्याज दर का लाभ दे रहा है जिसकी वजह से अब लोग पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम में अधिक पैसा निवेश कर रहे है। आपको बता दें की डाकघर की 1 साल से लेकर 5 साल की अवधी वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चलाई जा रही है और इनमे से 5 साल की अवधी वाली FD Scheme में ग्राहकों को सबसे अधिक ब्याज का लाभ दिया जा रहा है। डाकघर की तरफ से अपनी बचत योजनाओं में दी जा रही ब्याज दरों में समय समय पर बदलाव किया जाता है। मौजूदा समय में जो ब्याज दर डाकघर की तरफ से अपने ग्राहकों को दी जा रही है वे ब्याज दर 30 सितम्बर 2024 तक ही लागु है और उसके बाद में पोस्ट ऑफिस की तरफ से इन ब्याज दरों में संसोधन किया जायेगा। चलिए जानते है की अगर आप मौजूदा समय में 5 लाख रूपए की FD डाकघर में करते है तो आपको 5 साल की अवधी पूरी होने के बाद में कितना पैसा मिलेगा।
पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम में ब्याज दर क्या है?
सबसे पहले तो डाकघर की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में मिलने वाली ब्याज दरों के बारे में बात कर लेते है क्योंकि आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिनको इस बारे में जानकारी ही नहीं है। पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 1 साल वाली FD में अगर आप निवेश करते है तो आपको जो ब्याज दर दी जाती है वो 5 साल की FD स्कीम में निवेश करने पर अलग होती है। इसलिए यहाँ निचे देखिये की आपको डाकघर की सभी समय अवधी वाली FD स्कीम में कितना ब्याज मिलने वाला है।समय अवधी | ब्याज दर |
एक साल | 6.9 फीसदी |
दो साल | 7 फीसदी |
3 साल | 7.1 फीसदी |
5 साल | 7.5 फीसदी |