home page

Post Office Scheme : 24 महीने के निवेश पर 32 हजार ब्याज, 2025 में निवेश का शानदार मौका

डाकघर ने महिलाओं के लिए अलग से एक बचत योजना को शुरू किया है जिसमे 7.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर की जा रही है। केवल 24 महीने के लिए निवेश करके महिलाएं इसमें 32 हजार ब्याज ले सकती है। 
 | 
post office MSSS scheme

Post Office Scheme : आज के समय में भारत सरकार महिलाओं के लिए कई अलग अलग योजनाओं की शुरू कर रही है ताकि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने का काम किया जा सके जिससे वे समाज में आगे बढ़ सकें। इन योजनाओं में कई ऐसी योजना है जो महिलाओं को प्रशिक्षण आदि देने का काम करती है तो कई योजनाओं में उनको सीधे आर्थिक लाभ दिए जाते है। इसके अलावा डाकघर ने भी अपनी एक योजना में महिलाओं को निवेश करने के बाद में अधिक ब्याज दर के साथ में रिटर्न ऑफर किया है। 

डाकघर ने अपनी इस योजना को महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) के नाम से शुरू किया है जिसमे अगर कोई भी महिला निवेश करती है तो केवल 24 महीने में ही उसको 7.5 फीसदी ब्याज के साथ में रिटर्न दिया जाता है। स्कीम महिलाओं और लड़कियों के लिए ही शुरू की गई है जिसमे इनके अलावा कोई पुरुष निवेश नहीं कर सकता। चलिए जानते है इसके नियमों के बारे में और आपको बतायेंगे की कैसे आप इस स्कीम में खाता खुलवा सकती है। 

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र क्या है?

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) को भारत सरकार की तरफ से साल 2023 के बजट में शुरू की गई एक छोटी बचत योजना है। इसमें केवल सिंगल पर्सन खाता खुलवाया जा सकता है। इस स्कीम में कोई भी महिला भारत के किसी भी डाकघर में जाकर के अपना खाता खुलवा सकती है। इसके अलावा इस स्कीम को केवल 2 साल की अवधी के लिए चलाया जाता है। 

मीडिया की माने तो इस साल 2025 में जो फरवरी का बजट आने जा रहा है इसमें इस स्कीम की निवेश की अवधी को बढ़ाने का फैसला भारत सरकार की तरफ से लिया जा सकता है। ये स्कीम महिलाओं के लिए सुरक्षित निवेश प्रदान करती है और साथ में उनको निवेश के लिए भी प्रोत्साहित करती है। 

पात्रता नियम और जरुरी शर्तें

भारत सरकार और डाकघर ने इस स्कीम में कौन कौन निवेश कर सकता है इसके लिए पात्रता नियम भी निर्धारित किये है। इस योजना में केवल महिला या फिर लड़कियां ही निवेश कर सकती है। लड़की का खाता 10 साल या फिर इससे अधिक आयु में खुलवाया जा सकता है जिसमे खाते को अभिभावकों के द्वारा ही मैनेज किया जाता है। 

इसके अलावा एक महिला या फिर लड़की इस स्कीम में एक से अधिक खाते भी खुलवा सकती है लेकिन एक खाते से दूसरे खाते के बीच में समय 3 महीने का होना जरुरी है। न्यूनतम निवेश इस स्कीम में 1 हजार का किया जा सकता है और अधिकतम निवेश की सिमा 2 लाख रूपए निर्धारित की गई है। इसके बीच की राशि का अगर निवेश किया जाता है तो वो राशि 100  रूपए के गुणांक में होनी जरुरी है। 

समय से पहले निकासी और ब्याज दर 

मौजूदा समय में भारत सरकार की तरफ से इस योजना में महिलाओं को निवेश करने पर 7.5 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है जो की कभी भी बदला भी जा सकता है। इस स्कीम में समय समय पर ब्याज दरों में बदलाव होता रहता है। ब्याज को तिमाही के हिसाब से लागु किया जाता है लेकिन उसका भुगतान मच्योरिटी के समय में किया जाता है। 

इसके साथ में अगर कोई महिला समय से पहले ही अपने पैसे  को वापस लेना चाहती है तो उसके लिए भी नियम बनाये गए है। वैसे इस स्कीम में खाता खुलवाने के बाद में एक साल पूरा होने पर महिला खाते में जमा कुल राशि का 40 फीसदी पैसा निकाल सकती है। 

इसके अलावा समय से पहले निकासी करने के लिए जो नियम है उनमे पहला अगर खाता धारक की मृत्यु हो जाती है तो निकासी की जा सकती है । इसके अलावा खाता खुलवाने के 6 महीने के बाद में बिना किसी कारण के भी योजना का खाता बंद किया जा सकता है। समय से पहले खाता बंद करने के बाद में स्कीम में जो ब्याज दर का लाभ मिलता है उसमे 2 फीसदी ब्याज दर कम करके रिटर्न दिया जाता है। 

खाता कैसे खुलवाया जा सकता है। 

डाकघर की इस स्कीम में अगर आपको निवेश करना है तो इसके लिए आपको डाकघर में जाना होगा और वहीं से आपके निवेश के लिए अकाउंट ओपन किया जायेगा। इस योजना से जुडी अधिक जांनकारी अगर आप प्राप्त करना चाहते है तो आपको पोस्ट ऑफिस की इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in/Financial/pages/content/post-office-saving-schemes.aspx पर जाना होगा जहाँ आपको अपडेटेड जानकारी मिलेगी। खाता खुलवाने के लिए आपको जरुरी डॉक्यूमेंट भी देने होते है। 

निवेश पर कितना रिटर्न मिलता है?

महिलाओं को इस स्कीम में निवेश करने के बाद में काफी अच्छा रिटर्न का लाभ मिलता है। अगर आपने 2 लाख का निवेश इस स्कीम में किया है तो आपको 2 लाख 32 हजार 44 रूपए रिटर्न मिलता है। इसके अलावा अगर आप 1 लाख का निवेश इसमें करती है तो आपपको 1 लाख 16 हजार 22 रूपए रिटर्न मिलेगा। ठीक ऐसे ही आप अगर 50 हजार रूपए का निवेश इस स्कीम में करती है तो आपको 2 साल के बाद में 58 हजार 11 रूपए का रिटर्न दिया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now