home page

रोजाना 100 रु की बचत एवं 5 साल का इंतजार बनाएगा आपको लखपति, जाने कैसे

जीवन में बचत बहुत ही महत्वपूर्ण पहलु है। क्योकि भविष्य में होने वाली किसी भी प्रकार की दिक्क्तों में आपकी बचत ही आपके लिए सच्चा साथी बन सकती है। ऐसे में रोजाना कुछ राशि आप बचाकर अपने भविष्य के लिए लाखो रु जमा कर सकते है लेकिन जमा को बड़ी राशि में बदलने के लिए आपको किसी न किसी जगह पर उस पैसे को निवेश करना होगा। ताकि समय आने पर उस राशि से आपको मदद मिल सके। 
 | 
RD scheme
आज के ज़माने में भारत में हर व्यक्ति की औसत मासिक आय लगभग 8000 रु से ऊपर ही है। लेकिन ये उन लोगो की आय है जो नौकरी वगैरह करते है। जो लोग खुद का काम करते है उनकी आय इससे भी अधिक हो सकती है। लेकिन आय ही आपको भविष्य में मदद नहीं करेगी बल्कि इस आय में से की गई बचत आपके सुरक्षित भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। देश में 100 में से 80 लोग ऐसे है जो रोजाना 100 रु तक की बचत कर सकते है। यानि की महीने में 3000 रु तक की बचत कर सकते है। और इस बचत को एक अच्छी सुरक्षित निवेश स्कीम में निवेश करके अच्छा ब्याज ले सकते है। इसमें कोई भी स्कीम शामिल हो सकती है। जैसे की पोस्ट ऑफिस स्कीम, SIP या फिर कोई अन्य स्कीम जिसमे निवेश पर अच्छा रिटर्न मिल सके। लेकिन हम यहाँ पर पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम की बात कर रहे है। जिसमे रोजाना 100 रु की बचत और आपका 5 साल का इंतजार आपको लखपति बना सकता है। 

RD स्कीम में निवेश करना है फायदेमंद 

घरो में गुल्लक तो देखा ही होगा आपने, बच्चे भी अपनी पॉकेट मनी को इसमें जोड़ते है। और समय आने पर उसका उपयोग करते है। ऐसे ही RD स्कीम भी एक गुल्लक की तरह ही है। जिसमे कम राशि को 5 साल के लिए जमा किया जाता है। और मेचोरिटी पर इसमें अच्छी राशि मिल जाती है। क्योकि इस RD स्कीम में 6.7% का ब्याज दर फ़िलहाल लागु है। 5 साल तक रोजाना 100 रु बचाकर हर महीने 3000 रु की राशि यदि इस स्कीम में जमा करते है तो 5 साल बाद बच्चो के लिए या फिर अपने लिए आप लाखो रु की राशि जोड़ सकते है। आइये जानते है कैलकुलेशन 

100 रु जमा पर मिलेगा लाखो का फायदा 

पोस्ट ऑफिस में कई स्कीम लागु है जिसमे अलग अलग ब्याज दर लागु है। RD स्कीम में 6.7% की ब्याज दर लागु है। इसमें मासिक स्तर पर निवेश कर सकते है। यदि आप रोजाना अपनी कमाई से 100 रु की बचत करते है तो 3000 रु महीने की बचत होती है। और यदि इस बचत राशि को आप अपने नाम से या अपने परिवार के सदस्य के नाम से खाता खुलवाकर उसमे जमा करते है तो हर माह 3000 रु आपको जमा करने होंगे। और 5 साल तक जमा करने होंगे। इन 5 सालो के दौरान आपके RD खाते में आपके द्वारा कुल 180000 रु की राशि जमा हो जाएगी। और छोटी छोटी बचत से आप पर बोझ भी नहीं आएगा। RD स्कीम में जमा आपको राशि पर 5 साल में 6.7%  फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से 32972 रु की राशि ब्याज के रूप में मिलेगी। और कुल जमा एवं ब्याज को मिलाकर मेचोरिटी पर 212972 रु की राशि प्राप्त हो सकती है। 

RD scheme calcualtion

RD स्कीम के क्या है नियम 

पोस्ट ऑफिस की ये पांच वर्षीय आवर्ती जमा निधि है। जिसमे अधिकतम राशि जमा की कोई सीमा नहीं है लेकिन 100 रु न्यूनतम के साथ इसमें खाता खुलवाया जा सकता है। यानि की आप हर माह 100 रु के साथ इसमें शुरुआत कर सकते है। फ़िलहाल इसमें 6.7% प्रति वर्ष (त्रैमासिक चक्रवृद्धि ) ब्याज दर लागु है। इस स्कीम में जॉइंट एवं सिंगल दोनों ही तरह के अकॉउंट खुलवाने की सुविधा होती है। और इसमें जितने मर्जी आप खाते खुलवा सकते है। यदि बच्चे की उम्र 10 साल से ऊपर है तो उसके नाम से भी अकॉउंट खुलवा सकते है। इस स्कीम में मेचोरिटी अवधि 5 साल की होती है। जबकि खाते को मेचोरिटी के बाद 5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते है। 

Note : यहाँ पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जानकारी जरूर ले। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now