ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

कितने प्रकार के राशन कार्ड होते है? सभी के लिए क्या क्या पात्रता नियम है और कौन कौन से राशनकार्ड पर फ्री में राशन मिलता है?

Ration Card in India: भारत में लोगों के पास में कई अलग अलग प्रकार के राशन कार्ड होते है और इनमे से कुछ पर भारत सरकार की तरफ से फ्री में राशन दिया जाता है जबकि कुछ राशन कार्ड पर कुछ मामूली रेट देकर सहायता मिल जाती है। इसके अलावा कुछ राशन कार्ड ऐसे है जो केवल एक डॉक्यूमेंट की तरह ही काम आते है और उन पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता है।

मौजूदा समय में वैसे देखा जाये तो राशन कार्ड अब केवल पहचान का प्रमाण नहीं रह गया है बल्कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही बहुत सी योजनाओं में काम आता है। राशन कार्ड के जरिये ही सकरार लोगों को सस्ती दरों पर अनाज और अन्य आवशयक चीजों को लोगों को उपलब्ध करवाती है। राशन कार्ड की भारत में कई अलग अलग श्रेणियां होती है जो अलग अलग तबके के लोगों को दी जाती है। आइये आपको आज के आर्टिकल में राशन कार्ड के बारे में पूरी जानकारी देते है।

कितने प्रकार के राशन कार्ड होते है?

मुख्य रूप से भारत में भारत सरकार की तरफ से तीन प्रकार के राशनकार्ड लोगों को जारी किये जाते है जिनमे अंत्योदय अन्न योजना (AAY) राशन कार्ड, गरीबी रेखा से नीचे (BPL) राशन कार्ड और गरीबी रेखा से ऊपर (APL) राशन कार्ड शामिल है। इन सब में अलग अलग लाभ सरकार की तरफ से दिए जाते है।

अंत्योदय अन्न योजना (AAY) राशन कार्ड देश के अत्यधिक गरीब तबके से आने वाले लोगों को जारी किया जाता है। इन लोगों की आर्थिक हालत काफी ख़राब होती है और सरकार की तरफ से इनको हर महीने 35 किलो अनाज (गेहूं ₹2 प्रति किलो और चावल ₹3 प्रति किलो) दिया जाता है। देश के कई राज्य ऐसे भी है जो फ्री में अनाज वितरण करते है जो की ऐसी राशनकार्ड धारकों के लिए होता है।

गरीबी रेखा से नीचे (BPL) राशन कार्ड देश के उन लोगों को दिया जाता है जो बिलकुल गरीब तो नहीं है लेकिन उच्च श्रेणी में भी नहीं आते है। इन लोगों की सालाना आय के हिसाब से ये राशन कार्ड जारी किया जाता है। अलग अलग राज्यों में सालाना आय की सिमा अलग अलग निर्धारित की गई है। इस राशन कार्ड के जरिये सस्ती दरों पर राशन का लाभ सरकार की तरफ से दिया जाता है।

गरीबी रेखा से ऊपर (APL) राशन कार्ड अच्छा खासा पैसा कमाई करने वाले लोगों को दिया जाता है और ये लोग गरीबी रेखा से ऊपर के लोग होते है। इन लोगों को भी राशन का लाभ सरकार की तरफ से दिया जाता है लेकिन राशन का रेट काफी अधिक होता है। देश के सभी लोगों को राशन लेने के अलावा डॉक्यूमेंट के रूप में भी राशन कार्ड की जरुरत होती है इसलिए इन लोगों को ये वाला राशन कार्ड जारी किया जाता है जो की एक बहुत ही जरुरी डॉक्यूमेंट का काम करता है।

राशन कार्ड के लिए पात्रता क्या है?

भारत सरकार ने इस तीनों राशन कार्ड को बनवाने के लिए अलग अलग पात्रता नियम लागु किये है और इन नियमों के हिसाब से ही सभी लोगों कको राशन कार्ड बनाकर दिया जाता है। इसके अलावा सरकार की तरफ से समय समय पर इसकी जाँच भी की जाती है की जो राशन कार्ड धारक है वो दिए गए राशन कार्ड के हिसाब से उसी श्रेणी में आता है या नहीं और अगर सर्वे के समय में उसकी श्रेणी बदल गई है तो उसका राशन कार्ड भी उसी श्रेणी का बना दिया जाता है।

अंत्योदय अन्न योजना (AAY) राशन कार्ड बेहद गरीब परिवारों को दिया जाता है जिसमे भूमिहीन मजदूर, दिहाड़ी मजदूर, विधवा महिलाएं, विकलांग व्यक्ति, वृद्धजन, आदिवासी, बेघर लोग शामिल है। इन लोगों के पास में आय का कोई भी स्थाई स्त्रोत नहीं होता है इसलिए सरकार की तरफ से भी इन लोगों को मुफ्त में राशन का लाभ दिया जाता है।

BPL राशन कार्ड का लाभ लेने के लिए परिवार की सालाना आय जो है वो राज्य की सरकार के द्वारा तय की गई सिमा से कम होनी चाहिए तभी लाभ दिया जाता है। देश के जितने भी छोटे किसान, भूमिहीन श्रमिक, बेरोजगार या अर्ध-बेरोजगार लोग है उनको सरकार की तरफ से इस राशन कार्ड का लाभ दिया जाता है। इसके जरिये उन लोगों को राशन का लाभ दिया जाता है और नाममात्र शुल्क लिया जाता है।

इसके अलावा जो APL राशन कार्ड होता है ये गरीबी रखा से ऊपर के लोगों को सरकार की तरफ से दिया जाता है। इस राशन कार्ड के जरिये सरकारी योजनाओं का लाभ बहुत ही सिमित मिलता है और इन परिवारों की सालाना आय काफी अधिक होती है। अधिकांश ये परिवार अपने इस राशन कार्ड का उपयोग पहचान पत्र के रूप में या फिर सरकारी योजनाओं में जरुरत के हिसाब से इस्तेमाल करते है।

राशन कार्ड कैसे बनवाया जाता है?

अगर आपके पास में आपका राशनकार्ड नहीं है और आप बनवाना चाहते है तो आपको बता दें की ये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनाया जाता है। अगर आप ऑनलाइन अपना राशनकार्ड बनवाना चाहते है तो आपको अपने राज्य की राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फॉर्म भरकर कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा। इसके अलावा अगर आप ऑफलाइन बनवाना चाहते है तो आपको इसके लिए अपने क्षेत्र के फूड एंड सप्लाई ऑफिस में जाना होगा।

क्या राशन कार्ड की श्रेणी बदली जा सकती है?

आप अपने राशन कार्ड की श्रेणी में परिवर्तन करवा सकते है और बहुत से परिवार ये करवाते भी है। अगर किसी परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर जाती है और पहले के मुकाबले में अब इनकम बढ़ चुकी है तो उनका AAY या BPL कार्ड APL में बदला जा सकता है। इसके अलावा आपको ये भी बता दें की सरकार समय समय पर इसको लेकर के सर्वेक्षण करवाती है और उस समय पात्रता के आधार पर खुद ब खुद सरकार भी इसमें बदलाव कर देती है। आपको खुद भी इसके बारे में राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में जांनकारी देकर के इसमें बदलाव करवा सकते है।

Saloni Yadav

प्रकृति के साथ में जुड़ाव रखना आज के समय में बहुत जरुरी है क्योंकि इसी से हम है। इसके रखवालों की मदद करने की जिम्मेदारी ली है तो इसको निभाने में चूक नहीं कर सकती। कृषि विषय से स्नातक की और अब घर रहकर ही किसान के लिए कलम उठाई है। उम्मीद है उनके जीवन में कुछ बदलाव जरुरी आयेगा।

Related Articles

Back to top button