सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मुंबई में निधन – देर रात 10:30 बजे कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई मौत

नई दिल्ली: Sahara Group Chairman Subrata Roy Passes Away – सहारा ग्रुप के संस्थापक श्री सुब्रत रॉय का एक लम्बी बीमारी के बाद में 14 नवम्बर 2023 की देर रात 10:30 बजे कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से मौत हो गई। वे काफी लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और उनको इसी के चलते मुंबई के एक अस्पताल भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में ही सहारा श्री का निधन हो गया है।

सहारा समूह के संस्थापक श्री सुब्रत रॉय का विवाह स्वप्ना रॉय से हुआ था और उनके दो बेटे हैं। सहारा समूह के चेयरमैन का आज लखनऊ में अंतिम संस्कार किया जायेगा। सुब्रत रॉय का जन्म बिहार के अररिया जिले में एक साधारण परिवार में हुआ था और उनके पिता का नाम माधरी चंद रॉय था।

सुब्रत रॉय ने अपने जीवन ने बहुत से उतार चढाव देखे और काफी लम्बे समय तक वे दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहे। सुब्रत रॉय साल 2012 में भारत के 10 सबसे शक्तिशाली लोगों में शामिल किये गए थे। इसके अलावा सहारा समूह को भारत में भारतीय रेल के बाद में दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता भी घोषित किया गया था।

सहरा समूह भारत में फैले 5,000 से अधिक संगठनों के साथ काम करता है और सहारा इंडिया के तहत लगभग कर्मचारियों 1.2 मिलियन कर्मचारी काम करते है। सहारा श्री सुब्रत रॉय ने सरकारी तकनीकी संस्थान, गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।

सहारा प्रमुख को अपने जीवन में बहुत से अवार्ड भी मिले थे। 2002 में बिजनेसमैन ऑफ द ईयर अवार्ड, 2002 में सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार, भारत के शीर्ष प्रकाशन गृहों में से एक द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विमानन पुरस्कार (2010), रोटरी इंटरनेशनल, कर्मा द्वारा वोकेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस (2010) आदि अवार्ड सुब्रत रॉय को मिले थे।

सुबृत रॉय के निधन की जानकारी सहारा समूह की तरफ से एक बयान जारी करके दी गई। सहारा समूह ने अपने बयान में कहा की सुब्रत रॉय मेटास्टैटिक स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से काफी समय से पीड़ित थे और इन तीन समस्याओं के कारण वह कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित रहते थे।

इन बिमारियों के चलते सुब्रत रॉय को दो दिन पहले 12 नवंबर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 14 नवंबर को रात 10:30 बजे कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से उनकी मृत्यु हो गई।

Leave a Comment