कृषि

सरसो मंडियों में बढ़ी आवक, देखे देश की प्रमुख मंडियों से आज सरसो के सटीक भाव

जैसे जैसे मार्च का महीना बीत रहा है सरसो की आवक मंडियों में जोरो पर है। वही पर राजस्थान, गुजरात समेत अन्य राज्यों में सरसो की कटाई भी लगातार जारी है। मंडियों में बढ़ती सरसो की आवक किसानो के लिए चिंता का विषय इसलिए भी है क्योकि मांग से अधिक आवक होने से सरसो की कीमत में गिरावट होती है और अभी देश की प्रमुख मंडियों में भावो में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। अछल्दा मंडी में सरसो की कीमत 5500 - 5750 रु पर आ चुकी है वही पर अशोकनगर मंडी में सरसो की कीमत 5245 - 5385 रु के बीच में चल रही है।

13 एवं 14 मार्च के दौरान मंडियों में सरसो की आवक प्रभावित होने वाली है और अभी MSP दर पर सरसो की खरीद का कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। तो ऐसे में जिन किसानो ने नई सरसो की फसल निकाल ली है वो लगातार मंडियों में सरसो ला रहे है। जिससे मंडियों में लगातार सरसो की आवक बढ़ रही है। होली एवं धुलंडी के अवसर पर अलग अलग मंडियों में छुट्टी हो सकती है। जिससे पहले ही किसान अपनी सरसो को मंडियों में भेज रहे है।

गुजरात राज्य की मंडियों में आज 3114.65 टन सरसो की आवक आज हो चुकी है। वही पर उत्तर प्रदेश राज्य की मंडियों में सरसो की आवक आज 644 टन के करीब हो चुकी है। राजस्थान की मंडियों में सरसो की आवक 819 टन के करीब हो चुकी है। वही पर मध्य प्रदेश की मंडियों में 515 टन के करीब सरसो की आवक हो चुकी है। मांग के अनुरूप सरसो की आवक बढ़ रही है। जिससे भाव कमजोर हो रहे है। पिछले दो से तीन दिनों के दौरान सरसो की कीमतों में मामूली कटौती अलग अलग मंडियों में दर्ज हुई है। आज मंडियों में सरसो के भाव क्या रहे है आइये जानते है…

देश की प्रमुख मंडियों में सरसो के भाव

  • अछल्दा मंडी : 5500 – 5750 रु / प्रति क्विंटल
  • बदरवास मंडी : 5205 – 5540 रु / प्रति क्विंटल
  • बरेली मंडी : 5600 – 5700 रु / प्रति क्विंटल
  • बस्सी मंडी : 4601 – 5780 रु / प्रति क्विंटल
  • बांगरमऊ मंडी : 5770 – 5870 रु / प्रति क्विंटल
  • अशोकनगर मंडी : 5245 – 5385 रु / प्रति क्विंटल
  • अछनेरा मंडी : 5500 – 5760 रु / प्रति क्विंटल
  • बाराबंकी मंडी : 5650 – 5750 रु / प्रति क्विंटल
  • बांकुड़ा सदर मंडी : 5500 – 5750 रु / प्रति क्विंटल
  • बेवर मंडी : 5200 – 5400 रु / प्रति क्विंटल
  • बुलंद शहर मंडी : 5950 – 6000 रु / प्रति क्विंटल
  • बिछिया मंडी : 5400 रु / प्रति क्विंटल
  • बरस्या मंडी : 4500 – 5200 रु / प्रति क्विंटल
  • वडाली मंडी : 5100 – 5285 रु / प्रति क्विंटल
  • थराद मंडी : 5150 – 5450 रु / प्रति क्विंटल
  • विजयपुर मंडी : 5500 – 5610 रु / प्रति क्विंटल
  • वेरावल मंडी : 5000 – 5705 रु / प्रति क्विंटल
  • वाराणसी मंडी : 5700 – 5900 रु / प्रति क्विंटल
  • सूरजगढ़ मंडी : 5700 रु / प्रति क्विंटल
  • सतना मंडी : 5000 – 5500 रु / प्रति क्विंटल
  • सिकंदराराऊ मंडी : 4560 – 5115 रु / प्रति क्विंटल
  • शाहगंज मंडी : 5700 – 5800 रु / प्रति क्विंटल
  • शुजालपुर मंडी : 5170 – 5296 रु / प्रति क्विंटल
  • सीतापुर मंडी : 5800 रु से 6200 रु / प्रति क्विंटल
  • शामली मंडी : (लोही ब्लैक) 5970 – 6030 रु / प्रति क्विंटल
  • शिवपुरी मंडी : 5612 रु / प्रति क्विंटल
  • तराना मंडी : 5202 रु / प्रति क्विंटल
  • शामगढ़ मंडी : 5440 – 5450 रु / प्रति क्विंटल
  • नीमच मंडी : 5461 रु / प्रति क्विंटल
  • पालनपुर मंडी : 4830 – 5300 रु / प्रति क्विंटल
  • महिदपुर मंडी : 5200 रु / प्रति क्विंटल
  • मंडावरी मंडी : 5325 – 5925 रु / प्रति क्विंटल
  • मैनपुरी मंडी : 5640 – 5830 रु / प्रति क्विंटल
  • पोरसा मंडी : 5325 – 5410 रु / प्रति क्विंटल
  • लखनऊ मंडी : 5750 – 5950 रु / प्रति क्विंटल
  • लखीमपुर मंडी : 5700 – 5820 रु / प्रति क्विंटल
  • खुर्जा मंडी : 5880 – 6080 रु / प्रति क्विंटल
  • कोलारस मंडी : 5000 – 5510 रु / प्रति क्विंटल
  • कोसीकलां मंडी : 5550 – 5680 रु / प्रति क्विंटल
  • जोधपुर मंडी : 4800 – 5200 रु / प्रति क्विंटल
  • इंदौर मंडी : 6000 रु / प्रति क्विंटल
  • जौनपुर मंडी : (लोही ब्लैक) 5855 – 5915 रु / प्रति क्विंटल
  • गुना मंडी : 5210 – 5390 रु / प्रति क्विंटल
  • हरदोई मंडी : 5800 – 5860 रु / प्रति क्विंटल
  • फैज़ाबाद मंडी : 5540 – 5700 रु / प्रति क्विंटल
  • गाजीपुर मंडी : 5770 – 5830 रु / प्रति क्विंटल
  • घाटोल मंडी : 5900 – 6000 रु / प्रति क्विंटल
  • हलवद मंडी : 5090 – 5275 रु / प्रति क्विंटल
  • गंजबासोदा मंडी : 5250 रु / प्रति क्विंटल
  • चोमू मंडी : 5611 रु / प्रति क्विंटल
  • छर्रा मंडी : 5500 – 5600 रु / प्रति क्विंटल

Manoj kumar

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।

Related Articles

Back to top button