home page

लाड़ली बहनो को जारी होगी 21वी क़िस्त, खाते में जमा होंगे 1250 रु

मध्य प्रदेश राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश की देश करोड़ से अधिक लाड़ली बहनो को क़िस्त की राशि जारी करने वाली है। जिसमे 1250 रु की राशि 21 वी क़िस्त के रूप में 10 फरवरी से पहले ही इस स्कीम के तहत लाभार्थी महिलाओ के खाते में जमा होने वाली है। 
 | 
ladli bhna scheme
पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई लाड़ली बहन योजना के तहत राज्य सरकार 10 फरवरी से पहले ही करोड़ो महिलाओ के खाते में 1250 रु की राशि जारी करने वाली है। इस योजना को साल 2023 में लागु किया गया है। जिसके तहत शुरुआत में 1000 रु की राशि से जारी की गई थी। मई महीने में शुरू की गई इस योजना के तहत पहले चरण में 1000 रु जारी होने के बाद अक्टूबर महीने में इसमें 250 रु का इजाफा हुआ था। इसके बाद इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालाँकि शिवराज सिंह चौहान सरकार के समय में इस योजना की जब शुरुआत की गई थी, तो कहा जा रहा था की इस योजना की राशि को बढ़ाकर 3000 रु तक किया जायेगा। जिसमे समय समय पर बढ़ोतरी की जाएगी। 

फ़िलहाल इस योजना के तहत क़िस्त की राशि 1250 रु पर ही फंसी हुई है। इसमें बढ़ोतरी की कोई अपडेट नहीं है। राज्य सरकार 10 तारीख से पहले या 10 तारीख को इस योजना के तहत हर महीने 1250 रु की राशि जारी कर रही है। तो इस बार भी फरवरी माह की 10 तारीख या इससे एक दो दिन पहले क़िस्त की राशि जारी करने वाली है। इस समय मध्य प्रदेश में 1.27 करोड़ महिलाओ को इस योजना के तहत लाभ मिल रहा है। 

लाड़ली बहना योजना में सूचि की जाँच 

यदि किसी महिला ने सूचि लिस्ट देखनी है तो इसके लिए cmladlibahna.mp.gov.in वेबसाइट के जरिये जानकारी ली जा सकती है। यहाँ पर सूचि में नाम देखने के समग्र आईडी एवं उससे जुड़े फ़ोन नंबर की जरुरत होने वाली है। फ़ोन नंबर पर OTP वेरिफिकेशन होता है। यहाँ पर आप इस योजना से जुडी जानकारी, क़िस्त की राशि एवं अन्य प्रकार की सभी जानकारी ले सकते है। राज्य सरकार हर साल करोड़ो रु की राशि इस योजना के तहत खर्च करती है। इस योजना के तहत प्रदेश में महिला शशक्तिकरण में काफी मदद भी मिली है। महिलाओ की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now