home page

PM किसान लाभार्थियों के लिए महत्पूर्ण एप्लीकेशन, जिसमे किसानो को मिलती है सभी सुविधा

देश में पीएम किसान योजना की 19 वी क़िस्त को लेकर चर्चा जोरो पर है, कही पर फार्मर रजिस्ट्री की चर्चा है तो कही पर PM Kisan yojana KYC की चर्चा है। यदि आप भी इस योजना का लाभ ले रहे है तो आपके लिए किसानो के लिए स्पेशल बनाई गई इस एप्लीकेशन काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। 
 | 
PMKISAN APP
PM kisan योजना के तहत सरकार जल्द ही 19 वी क़िस्त जारी करने वाली है। जिन किसानो को बार बार CSC के चक्कर लगाने पड़ते है या फिर वो किसान जिनको रोजाना PM किसान सम्बंधित जानकारी चाहिए होती है। उनको CSC या फिर अन्य सोर्स पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं होगी। क्योकि केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत PMKISAN GoI एप्प को लांच किया हुआ है। जिसमे सभी सुविधा किसानो को मिलती है। इस एप्लीकेशन के 10 मिलियन से अधिक डाउनलोड हो चुके है। चूँकि ये सरकार द्वारा संचालित एप्लीकेशन है तो इसमें किसी भी प्रकार के फ्रॉड की संभावना नहीं है। 

PMKISAN GoI में मिलती है ये सुविधा 

सरकार द्वारा PM किसान योजना के लिए https://pmkisan.gov.in वेबसाइट तो बनाई ही है साथ में एप्लीकेशन भी लांच की है। जिसमे वेबसाइट की तरह ही सभी सुविधा दी गई है। इसमें नए किसान पंजीकरण कर सकते है, किसानो के लिए KYC की सुविधा भी इस एप्लीकेशन में दी गई है। इसके साथ आपको क़िस्त की राशि मिलेगी या नहीं, आप लाभार्थी सूचि में है या नहीं इसकी भी जाँच कर सकते है। आपके पीएम किसान योजना खाते में कौन से काम अभी तक पूर्ण नहीं हुए है। इसकी जानकारी भी आप इस एप्लीकेशन के जरिये ले सकते है। 

कहा से इनस्टॉल कर सकते है एप्लीकेशन

जिन किसानो को PM Kisan एप्लीकेशन इनस्टॉल करनी है वो डायरेक्ट गूगल प्ले स्टोर से भी कर सकते है या फिर https://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर भी एप्लीकेशन का लिंक दिया गया है। जहा से डायरेक्ट आप इस एप्लीकेशन को इनस्टॉल कर सकते है। निचे एप्लीकेशन का लिंक दिया हुआ है वहा से भी इसको इनस्टॉल किया जा सकता है। 

यदि आप गूगल प्ले स्टोर से इस एप्लीकेशन को फ़ोन में डाउनलोड करना चाहते है तो इसके लिए आपको फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा। और यहाँ पर PMKISAN GoI सर्च करना होगा। इसके बाद पहली एप्लीकेशन जिसके 10M डाउनलोड है वो आपको इनस्टॉल करनी होगी। इसका लिंक निचे दिया गया है। इंस्टालेशन के बाद इसमें आपको मांगी गई जानकारी से लॉगिन करना होगा। और फिर आप खाते में जुडी जानकारी ले पाएंगे। इसके साथ ही लाभार्थी सूचि भी चेक कर पाएंगे। 

Application Link - PMKISAN

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now