home page

PM किसान योजना की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट, जाने कब जारी होगी 19वी क़िस्त की राशि

पीएम किसान योजना के लिए संभावित तिथि को लेकर पूर्व मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर के जरिये जानकारी दी है। जिसमे 24 फरवरी को बिहार के पटना शहर से राशि वितरण एवं कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह के कार्यक्रम आयोजित होने की बात कही है। 
 | 
pm kisan yojana
पीएम किसान योजना के तहत करोड़ो किसानो को 19 वी क़िस्त को लेकर इंतजार लगभग खत्म होने को है। क्योकि हाल ही में पूर्व सीएम एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो के जरिये इसके संबंधत में जानकारी दी है। जिसमे उन्होंने कहा है की प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी जी 24 फरवरी 2025 को बिहार में आयोजित कर्पूरी ठाकुर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना के तहत राशि वितरण एवं किसानो के सम्मान के लिए आने वाले है। हालाँकि केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी नहीं है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानो के लिए पीएम किसान योजना की राशि को लेकर बात कही है। ऐसे में 24 फरवरी को सरकार किसानो को 19 वी क़िस्त की राशि जारी कर सकती है। 

5 अक्टूबर 2024 को जारी हुई थी 18 वी क़िस्त 

पीएम किसान योजना की 18 वी क़िस्त की राशि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी जी ने 5 अक्टूबर 2024 को जारी की थी। और लाखो किसानो को इसका लाभ मिला था। फ़िलहाल किसानो को 19 वी क़िस्त का इंतजार था जो की अब खत्म होने वाला है। 24 फरवरी को DBT के जरिये किसानो के खाते में इस योजना के तहत 2000 रु की राशि जारी की जाएगी। केंद्र कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दौरे के दौरान ANI को वीडियो में ये जानकारी दी है। जिसका वीडियो आप निचे देख सकते है। 



किसानो को जल्द से जल्द पूर्ण करने होंगे ये काम 

जिन किसानो ने खाते में केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री एवं अन्य कार्य पूर्ण नहीं किये है, या फिर वो किसानो जिन्होंने अब तक किसान योजना के तहत आवेदन नहीं किया है वो जल्द से जल्द आवेदन कर सकते है। नए किसानो के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। जबकि केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी लगातार जारी है। जिन किसानो ने ये कार्य पूर्ण नहीं किये है वो जल्द से जल्द इनको  पूर्ण कर सकते है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now