home page

PM किसान योजना के तहत 19वी क़िस्त लेनी है तो जरुरी है दस्तावेजों की जाँच

पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार फरवरी माह में 19 वी क़िस्त की राशि जारी करने वाली है। जिसका लाभ देश में लाखो किसानो को मिलेगा, लेकिन उससे पहले किसानो को अपने पीएम किसान योजना में दी गई जानकारी एवं बैंकिंग सम्बंधित जानकारी की जाँच करना अच्छा रहेगा। क्योकि किसी भी प्रकार की छोटी सी त्रुटि से 19 वी क़िस्त में रुकावट आ सकती है। 
 | 
pm kiasn
PM kisan Yojana : देश में सबसे चर्चित स्कीम जिसमे किसानो को हर साल 6 हजार रु की राशि दी जाती है। हर चार महीने में 2 हजार रु की क़िस्त जारी की जाती है। अब तक इस योजना के तहत 18 क़िस्त जारी हो चुकी है। किसानो की मदद के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। कृषि विभाग भी लगातार किसानो की मदद के लिए जागरूकता अभियान चला रहे है। लेकिन फिर भी बहुत से किसान ऐसे है जो लाभ के पात्र होते हुए भी इस योजना की क़िस्त से वंचित रह जाते है। 


क्योकि उनको पता नहीं होता है की सरकार की तरह से नियम में क्या अपडेट हुआ है या फिर उनको ये भी नहीं पता होता है की उनके खाते में दी गई जानकारी सही है या नहीं है। या फिर उनके आधार कार्ड की जानकारी मैच नहीं होती है। बैंक खाते में आधार लिंक नहीं होता है। ये छोटी छोटी त्रुटि इस योजना में बड़ी रूकावट बन जाती है। जिससे किसान को लाभ से वंचित रहना पड़ता है। अभी 19 वी क़िस्त की राशि जारी होने में महीने भर का समय बाकी है। और इतने समय में किसान अपने खाते में दी गई जानकारी की समीक्षा कर सकते है। ताकि क़िस्त के आने में रूकावट न आये। 

क़िस्त की राशि पाने के लिए जाँच ले जानकारी 

PM किसान योजना खाते में दी गई आपकी सभी जानकारी और बैंक खाते, आधार कार्ड में दी गई जानकारी सभी समान रूप से है या नहीं है इसकी जाँच करना जरुरी है। यदि कोई त्रुटि होती है तो फिर दिक्क्त हो सकती है। इसके साथ ही बैंक खाते की जानकारी आपने जो PM किसान योजना के तहत दी है वो सही है या नहीं है। ये भी जाँच करना जरुरी है। और ये सब जाँच आप किसी भी CSC केंद्र की मदद से कर सकते है। या फिर आप ऑनलाइन PM किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये भी जाँच कर सकते है। 

केवाईसी की प्रक्रिया एवं भू सत्यापन 

बहुत से किसान ऐसे है जिनके खाते में कुछ किस्ते आने के बाद इस योजना की क़िस्त जमा नहीं हो रही है। ऐसे किसानो को अपने खाते में केवाईसी एवं भू सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण है या नहीं है इसकी जाँच करनी चाहिए। हालाँकि ये सभी काम किसान CSC की मदद से तो कर ही सकता है। अगर इंटरनेट एवं स्मार्टफोन या लैपटॉप, कंप्यूटर की जानकारी ही तो खुद से भी कर सकते है। केवाईसी की प्रक्रिया भी काफी आसान है। आधार कार्ड की मदद से केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है। लेकिन भू सत्यापन के लिए आपको नजदीकी कृषि सम्बंधित विभाग में मदद लेनी होगी। लेखपाल की मदद से भू सत्यापन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकता है। 

फार्मर रजिस्ट्री जरुरी 

केंद्र सरकार ने अब फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को भी लागु कर दिया है। तो इसके लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर देश के अलग अलग राज्यों में फार्मर रजिस्ट्री के तहत पंचायत एवं CSC केन्द्रो की मदद से किसानो के लिए कैम्प के जरिये फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने में मदद कर रही है। हालाँकि जो नए किसान है उनके लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। पुराने किसानो को फ़िलहाल केवाईसी की प्रक्रिया के साथ ही इस योजना का लाभ मिलेगा। अभी सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नए लाभार्थ‍ियों को फार्मर रजिस्‍ट्री के आधार पर ही पीएम किसान स्‍कीम का लाभ मिलेगा, लेकिन पुराने लाभार्थ‍ियों को छूट देते हुए ई-केवाईसी के आधार पर योजना का लाभ मिलता रहेगा.

सभी जानकारी पर अपडेट रहे 

पीएम किसान योजना के तहत किसानो को खाते में एवं स्कीम सम्बंधित जो भी बदलाव होते है। उनके लिए अपडेट रहना चाहिए। यदि केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण की है तो इसकी भी जानकारी लेनी चाहिए की केवाईसी आपके खाते में अपडेट हो चुकी है या नहीं हुई है। जिन केंद्र से किसान केवाईसी करवाता है उनसे ही इसकी जानकारी ली जा सकती है । जो नए किसान है उनको आवेदन में दी गई जानकारी की जाँच कर लेनी चाहिए क्योकि क़िस्त की राशि जारी होने में कम समय बचा है यदि कोई त्रुटि है तो उसको तुरंत सही करवा लेना चाहिए। बाद में क़िस्त की राशि जारी होने में दिक्क्त हो सकती है। बैंक खाते में आधार लिंक करवाना, NPCI के साथ बैंक खाते का लिंक होना और अन्य काम जो इस योजना से जुड़े है वो सभी महत्वपूर्ण है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now