14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, विजय हजारे में 36 गेंदों में शतक से हिला दिया क्रिकेट जगत

विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में शतक जड़कर पुरुषों के लिस्ट-A क्रिकेट में इतिहास रच दिया। 150 रन की तूफानी पारी से उन्होंने कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

  • 14 साल की उम्र, लिस्ट-A में तूफानी शतक
  • U-19 एशिया कप फाइनल की निराशा को रिकॉर्ड में बदला
  • बिहार के लिए विजय हजारे में ऐतिहासिक पारी
  • भारतीय क्रिकेट को मिला नया बैटिंग चमत्कार

नई दिल्ली (NFLSpice): अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार की टीस अभी ताजा ही थी लेकिन 14 साल के Vaibhav Suryavanshi ने उस निराशा को खुद पर हावी नहीं होने दिया। बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी के ओपनिंग मुकाबले में बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच जैसे ही उन्होंने बल्ला उठाया तो पूरी कहानी बदल गई।

शुरुआत से ही वैभव का इरादा साफ दिखा। गेंदबाजों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मैदान के हर कोने में शॉट गए और स्कोरबोर्ड की रफ्तार दर्शकों की धड़कनों से तेज चलने लगी।

14 की उम्र में दिखाया कमाल

आपको बता दें कि महज 36 गेंदों में शतक पूरा कर वैभव ने पुरुषों के लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। 14 साल और 272 दिन की उम्र में ऐसा कारनामा जिसे भारतीय क्रिकेट लंबे वक्त तक याद रखेगा। इस पारी में उनके बल्ले से 10 चौके और 8 छक्के निकले।

क्रिकेट के कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

यह शतक भारतीय खिलाड़ियों में लिस्ट-A क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक भी है। उनसे आगे सिर्फ Anmolpreet Singh हैं जिन्होंने पिछले सीजन 35 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन वैभव यहीं नहीं रुके। उन्होंने अगला गियर लगाया और सिर्फ 54 गेंदों में 150 रन पूरे कर दिए।

वैभव ने इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज AB de Villiers का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जिन्होंने 64 गेंदों में 150 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी अभी भी आगे

वैश्विक स्तर पर सबसे तेज लिस्ट-A शतक का रिकॉर्ड अब भी ऑस्ट्रेलिया के Jake Fraser-McGurk के नाम है जिन्होंने 29 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी लेकिन इतनी कम उम्र में वैभव का यह प्रदर्शन उसे और खास बना देता है।

इस पारी ने साफ कर दिया कि वैभव सिर्फ उम्र-समूह का सितारा नहीं, बल्कि सीनियर क्रिकेट में भी अपनी जगह बना चुका है।

तेंडुलकर और युवराज भी पीछे

आपको याद होगा कि इससे पहले 2025 के घरेलू सीजन में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ 61 गेंदों में शतक जड़कर सबका ध्यान खींचा था। रेड-बॉल क्रिकेट में भी उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज है।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 58 गेंदों में यूथ टेस्ट शतक और महज 12 साल 284 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी डेब्यू – इन उपलब्धियों ने उन्हें कम उम्र में ही चर्चा का केंद्र बना दिया। इस दौरान उन्होंने Sachin Tendulkar और Yuvraj Singh जैसे दिग्गजों से जुड़े पुराने रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए।

News End

Click here to read more news in this category: Sports

Saloni Yadav

Saloni Yadav (Journalist): There is an experienced journalist who has covered many different topics in his 10-year career. He has worked with many large publications and is now offering his services on NFL Spice. Saloni Yadav always shares information based on authentic sources and his experience and gives right and reliable advice to readers. Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories