कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए क्या करना होता है, देखिये इसके लिए कोर्स और योग्यता क्या होती है

Published on:

To know what to do to become an agricultural scientist, see its course and qualification.
Follow Us

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नई दिल्ली: अगर आपकी रूचि कृषि में ज्यादा है और आप चाहते है की देश के किसानो के लिए कुछ करना है तो फिर आपको कृषि वैज्ञानिक बनना चाहिये। लेकिन ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं होता की कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए क्या करना होता है और इसके लिए कौन सी डिग्री या फिर कोर्स करने होते है।

खेती से जुड़े क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए आपको कृषि वैज्ञानिक बना होगा और इसके लिए आपको कुछ कोर्स करने होते है। इस आर्टिकल में हम आपको कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए क्या क्या करना होता है इसके बारे में जानकारी देंगे। वैसे कृषि वैज्ञानिक बनने और इस क्षेत्र में आने के लिए 12th कक्षा में विज्ञान से उत्रिण होना इसकी पहली सीधी है और जिन्होंने इसको पास किया हुआ है वे सब इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते है ओट देश के किसानो की सेवा कर सकते है।

कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए ये पढाई जरुरी

अगर आप कृषि वैज्ञानिक बनना चाहते है तो आपको 12वीं कक्षा में विज्ञानं विषय से पढाई करनी होगी। इसके साथ ही आपको कम से कम 50 फीसदी अंको के साथ में 12वीं कक्षा पास करनी होगी। इसके साथ ही आप अगर केवल 12th कक्षा पास करते है तो आपको कृषि के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए बैचलर की डिग्री लेनी होगी। इस डिग्री में आप कृषि और सिंचाई में बीई, एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री, सॉयलसाइंस आदि में भी डिग्री कर सकते है तो फिर आसानी से इस क्षेत्र में प्रवेश कर जायेंगे।

पढाई के लिए कहाँ पर होगा एडमिशन

अगर आप कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए पढाई करना चाहते है तो आपको किसी कृषि संसथान में एडमिशन लेना होगा। लेकिन आपको ये ध्यान रखना होगा की इन संस्थानों में एडमिशन से पहले परीक्षा देनी होती है और परीक्षा में पास होने पर एडमिशन होता है। देश में बहुत से ऐसे संसथान है जो कृषि विषय के साथ में पढाई करवाते हैं और बहुत से कोर्स भी करवाते है।

एग्रीकल्चर क्षेत्र में कहां मिलेगी नौकरी

कृषि क्षेत्र से अगर आप अपनी पढाई करते है और डिग्री पूरी करते है तो आपको देश भर में बहुत जगहों पर अपनी सेवाएं देने का मौका मिलेगा। कृषि क्षेत्र में आप एग्रीकल्चर मैनेजर, एग्रीकल्चर लॉयर, एग्रीकल्चर टेक्निशयन और सीनियर एग्रीकल्चर मैनेजर जैसे अनेक पदों पर अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

इन पदों पर आपकी जोइनिंग से पहले भी कुछ परीक्षाएं देनी होती है और सलेक्शन के बाद ही जोइनिंग होती है। लेकिन जोइनिंग के बाद में आपको सैलरी का अच्छा पैकेज मिल जाता है। इसके साथ ही आपको देश के किसानो से सीधे जुड़कर उनकी सेवा करने का मौका भी मिलता है।