Gold Rate : भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद एक बार फिर से सोना चाँदी की कीमत में राहत मिलती नजर आ रही है। देश में सोना चाँदी की कीमत में गिरावट लगातार जारी है। देश के अलग अलग राज्यों में सोना चाँदी की कीमत जारी हो चुकी है। जिसमे अच्छी काफी गिरावट दर्ज हो चुकी है। फ़िलहाल सोना चाँदी निवेशकों के लिए खरीदारी का बढ़िया मौका बना हुआ है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत जयपुर शहर में 90,600 रु एवं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,830 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। वही पर आज 18 कैरेट सोने की कीमत 74,130 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। देश के अलग अलग शहरों में कीमतों में बदलाव हुआ है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (प्रति ग्राम)
इसको भी पढ़ें: हरियाणा में बिजली बिल पर राहत: सरचार्ज माफी योजना आज से लागू, 10% अतिरिक्त छूट का ऐलान
आज कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,868 रु एवं 22k सोने की कीमत 9,045 रु प्रति ग्राम पर चल रही है। वही पर आज चेन्नई में भी कीमते समान ही चल रही है। वडोदरा शहर में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,873 रु एवं 22 कैरेट सोने की कीमत 9,050 रु प्रति ग्राम पर चल रही है। राजस्थान के जयपुर शहर में 22k सोना फ़िलहाल 9060 रु प्रति ग्राम के भाव पर बिक रहा है। जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत आज 9883 रु प्रति ग्राम पर चल रही है। हैदराबाद शहर में कीमत 24k की आज 9868 रु एवं 22 कैरेट सोने की कीमत आज 9045 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है।
चंडीगढ़ शहर के लोगो के लिए आज खरीदारी का बेहतरीन मौका बना हुआ है। आज चंडीगढ़ में 22k सोने की कीमत 9060 रु एवं 24k सोने की कीमत 9883 रु प्रति ग्राम पर चल रही है। वही पर विदेशो में सोने की कीमत में कुछ हद तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फ़िलहाल सोने की कीमत विदेशो में 3,325.24 डॉलर पर चल रही है। लेकिन आपको बता दे की इस साल 3,500.16 उच्चतम कीमत सोने की विदेशी मार्किट में जा चुकी है।
इसको भी पढ़ें: राजस्थान में मौसम अपडेट: धूल भरी आंधी और हल्की बारिश दर्ज, नाथद्वारा में सर्वाधिक वर्षा
चाँदी की कीमत 1 लाख के करीब
फ़िलहाल चाँदी की कीमत में भी राहत नजर आ रही है। आज वडोदरा में चाँदी की कीमत 99 हजार रु प्रति किलोग्राम पर चल रही है। जबकि दिल्ली , मुंबई एवं बंगलौर शहर में भी कीमत 99 हजार रु पर ही चल रही है। लेकिन हैदराबाद और केरला में चाँदी की कीमत 111000 रु प्रति किलोग्राम पर चल रही है। 5 और 6 मई के दौरान चाँदी की कीमत में 1100 रु के करीब कटौती की गई थी और 1 मई को चाँदी की कीमत 2000 रु की कटौती के साथ कम हुई थी। इसके बाद अंतिम बढ़ोतरी इसमें 7 मई को 2100 रु के करीब हो चुकी है। फ़िलहाल कीमते स्थिर चल रही है। कोई मामूली उतार चढ़ाव इन कीमतों में बना हुआ है। निवेश के लिए फ़िलहाल ठीक मौका बना हुआ है।
भारत पाकिस्तान तनाव का कितना असर
सोना चाँदी की कीमत पर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर जरूर हुआ है। लेकिन इतना नहीं हुआ है। कीमते पहले की तरह ही उतार चढ़ाव के साथ बनी हुई है। विदेशो बाजारों में हो रहे बदलावों का असर अधिक नजर आ रहा है। भारतीय बाजारों में पहले की तरह ही सोना चाँदी की कीमत में लगातार बदलाव जारी है। खरीदारी भी पहले की तरह ही आम नजर आ रही है। हालाँकि निवेश के लिहाज से सोना चाँदी में इन्वेस्ट करना चाहते है तो आपको मौजूदा हालातो पर नजर रखना जरुरी होगा। क्योकि हाल ही में कुछ बड़ी अर्थव्यस्थाओ के बयानों एवं नीतियों में हो रहे बदलाव का असर मार्किट पर हो सकता है।