रेवाड़ी अम्बाला कुरुक्षेत्र गुरुग्राम जींद झज्जर पलवल भिवानी चरखी दादरी पानीपत सोनीपत करनाल नारनौल फरीदाबाद अटेली

मानसून से पहले ही भारी बारिश की चेतावनी, देखे मौसम

Published on: May 26, 2025 10:27 AM IST
weather

देश में इस बार मानसून करीब 5 से 8 दिन पहले ही आ चूका है। केरल के तटों के पास मानसून की हलचल तेज हो चुकी है। लेकिन राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य कुछ राज्यों में मानसून के आने में अभी समय बाकी है लेकिन फिर भी अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश एवं अंधड़ की संभावना जताई गई है। वही पर हरियाणा के अलग अलग हिस्सों में पिछले 48 घंटो के दौरान भारी आंधी के साथ बारिश की गतिविधिया दर्ज की गई थी।

अभी ये मौसम भीषण गर्मी एवं लू का चल रहा है लेकिन पर्यावरणीय बदलाव अभी के समय में देखने को मिल रहे है। जिससे इस मौसम में जिन राज्यों में भीषण गर्मी एवं लू का असर होता है उन हिस्सों में बारिश एवं आंधी की गतिविधिया दर्ज की जा रही है। वही पर इस बार मानसून शनिवार को केरल में दस्तक दे चूका है। कर्नाटक, गोवा एवं अन्य कुछ हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधिया शुरू हो जाएँगी । मानसून 8 दिन पहले ही आ चूका है और ये काफी तेजी के साथ देश के सभी हिस्सों को कवर लेगा। क्योकि परिस्थितिया मानसून के अनुकूल बनी हुई है।

इन राज्यों में अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट

26 मई से लेकर 31 मई तक अलग अलग राज्यों में तेज हवाओ के साथ धूलभरी आंधी एवं बारिश की गतिविधिया शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात, भारी बारिश एवं तेज हवाओ की गतिविधिया 31 मई तक जारी रहने वाली है। इसके साथ उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली में भी तेज अंधड़ के साथ बारिश एवं कुछ हिस्सों में वज्रपात की संभावना है।

इसके साथ उत्तर प्रदेश के पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों, राजस्थान के पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों में भी मौसम बदलेगा, तेज हवाओ के साथ अलग अलग हिस्सों में बारिश एवं तेज अंधड़ की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। 31 मई तक इन राज्यों में गर्मी से राहत मिलने वाली है। और इसके बाद मानसून धीरे धीरे इन सभी राज्यों को कवर कर लेगा। जिससे भारी बारिश की गतिविधिया दर्ज की जाएँगी।

NFLSpice News Follow Message

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now