रेवाड़ी अम्बाला कुरुक्षेत्र गुरुग्राम जींद झज्जर पलवल भिवानी चरखी दादरी पानीपत सोनीपत करनाल नारनौल फरीदाबाद अटेली

राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी निजात

Published on: May 29, 2025 9:02 AM IST
weather

Weather : देश में अब मानसून की गतिविधिया धीरे धीरे तेज हो रही है। जिससे मौसम में बदलाव आ रहा है। राजस्थान समेत अन्य कई राज्यों में बारिश की गतिविधीया शुरू हो चुकी है। मानसून के कारण केरल एवं आसपास के राज्यों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। वही पर आगामी 24 घंटो के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। गर्मी से निजात मिलने वाली है।

राजस्थान में बरसेंगे बदरा

राज्य के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया शुरू हो रही है। जिससे प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में गर्मी से लोगो को निजात मिलने वाली है। राजस्थान के बाड़मेर, उदयपुर, सिरोही, जालौर, जैसलमेर समेत अन्य कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधिया आगामी 24 घंटो में दर्ज की जा सकती है। इसके साथ टोंक, बूंदी, कोटा समेत आसपास के अन्य जिलों में भी बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। राजस्थान राज्य के ऊपरी हिस्सों में एक पूर्वी हवाओ का टर्फ बना हुआ है । जिसके प्रभाव से आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान बारिश एवं अंधड़ की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हरियाणा के इन हिस्सों में बारिश की शुरुआत

राज्य के नूह, रेवाड़ी, झझ्जर, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत आसपास के जिलों में तेज हवाओ के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। मौसम में तेजी के साथ बदलाव होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिलेगी। वही पर 1 जून 2025 तक पंजाब राज्य के भी लुधियाना, होशियारपुर, गुरुदासपुर, पटियाला, संगरूर समेत अन्य कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधिया शुरू हो सकती है। मौसम में बदलाव के साथ साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 30 मई को हरियाणा के यमुनानगर, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ हल्की मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

2 जून तक बिहार के अलग अलग हिस्सों में बारिश

बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में 30 मई से 1 जून तक मौसम में बदलाव शुरू होगा। अलग अलग हिस्सों में आंधी बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। वही पर आज 29 मई 2025 को समस्तीपुर, सरन, बांका, भागलपुर, अरवल, गोपालगंज समेत अन्य कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। 30 मई को पूर्णिया, बांका, जमुई, अररिया , सुपौल, किशनगंज, खगरिया, कटिहार, मुंगेर समेत अन्य कई जिलों में तेज हवाओ के साथ मध्यम भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने येलो एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में अलर्ट जारी

प्रदेश के बाँदा, हरदोई, मैनपुरी, मुज्जफ्फरनगर, बागपत, रामपुर, अम्बेडकरनगर, खीरी लखीमपुर समेत अन्य कई जिलों में आगामी 24 घंटो के दौरान तेज हवाओ के साथ बारिश एवं वज्रपात सम्बंधित गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग लखनऊ ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके साथ साथ उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, महारष्ट्र, गोवा समेत अन्य कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इन राज्यों में मानसून का प्रभाव शुरू हो चूका है। जिससे अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधिया 24 मई के बाद से दर्ज की जा रही है। कई स्थानों पर जल भराव जैसी स्थिति उतपन्न हो चुकी है।

NFLSpice News Follow Message

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now