home page

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश के आसार, राजस्थान समेत अन्य कई राज्य होंगे प्रभावित

नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। आज राजस्थान राज्य के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। जबकि 31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र एवं भारत के उत्तर प्रश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधिया जारी होने की संभावना है। 
 | 
weather today
मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे है। दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हिमालय के पश्चिमी हिस्सों में बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। आज 29 जनवरी को पहले एवं 1 फरवरी से दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान राज्य के कुछ हिस्सों में भी बारिश की हल्की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। आज राजस्थान के जयपुर, सवाईमाधोपुर, बूंदी, बांरा, कोटा, टोंक, भरतपुर एवं धौलपुर क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार है। वही पर राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य कई राज्यों में अभी भी कुछ हिस्सों में शीतलहर एवं कड़ाके की ठण्ड दर्ज की जा रही है। 

घने कोहरे की स्थिति 

जबकि कुछ राज्यों में कोहरे की स्थिति अभी भी जारी है। 31 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह एवं रात के समय घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। लगातार नए पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले है। जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। आगामी 24 घंटो के दौरान हिमाचल प्रदेश, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद , जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख क्षेत्र में बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। 

बिहार एवं उत्तर प्रदेश 

30 से 31 जनवरी के दौरान बिहार राज्य के कुछ हिस्सों में भी घने कुहासे के छाने की संभावना है। इसमें चम्पारण, मधबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर क्षेत्र शामिल है। सुबह एवं रात के समय कोहरे की संभावना इन हिस्सों में बन रही है। वही पर 30 से 31 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है। इसमें कुशीनगर, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, बस्ती सहित अन्य कुछ हिस्सों में घने अति घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। जबकि आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, शामली, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा में अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। 

हरियाणा, पंजाब एवं मध्य प्रदेश 

आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान हरियाणा पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की धुंध का प्रभाव अलग अलग स्थानों पर हो सकता है। दिन के समय अच्छी धुप खिली रह सकती है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वही पर मध्य प्रदेश राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है। अच्छी धुप खिली रहेगी। 1 फरवरी तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक इन प्रदेशो में मौसम अच्छा रहेगा। वही पर झारखण्ड राज्यों में भी मौसम शुष्क रहने के आसार है। अच्छी धुप खिली रहेगी। मौसम में बदलाव के संकेत नहीं है। बारिश की संभावना नहीं है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now