home page

बारिश के साथ होगी फरवरी माह की शुरुआत, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम के बनने के आसार

 | 
weather update
देश के अधिकांश हिस्सों में फ़िलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया जारी है । पिछले 4 से 5 दिनों के दौरान हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य कुछ राज्यों में दिनभर अच्छी धुप रही है। मौसम शुष्क रहा है। फरवरी माह की शुरुआत के साथ ही नए सिस्टम के एक्टिव होने से राजस्थान समेत अन्य कुछ राज्यों में बादलों की आवाजाही एवं कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधिया शुरू हो सकती है। 

राजस्थान में मौसम रहा है शुष्क 

पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा है। दिनभर अच्छी धुप खिली रही है। अधिकतम तापमान बाड़मेर  में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान करौली जिले में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। इसके बाद नए सिस्टम के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान राज्य में 3 से 4 फरवरी के दौरान एक नए सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना है। जिसका प्रभाव राज्य के कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर सहित बीकानेर एवं उदयपुर संभाग के अलग अलग हिस्सों में देखने को मिल सकता है। नए सिस्टम के सक्रिय होने के साथ ही गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधिया शुरू हो सकती है। 

बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा 

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार राज्य में भी आगामी 4 से 6 दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटो के दौरान बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा है। अच्छी धुप देखने को मिली है। हालाँकि सुबह के समय कुछ जिलों में घने कोहरे की चादर छाई रही है। वही पर आगामी दो से तीन दिनों के दौरान कुछ हिस्सों में घने कुहासे के आसार है। इसमें सीतामढ़ी, मुज्जफरपुर, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, वैशाली, समस्तीपुर, किशनगंज, दरभंगा, मधेपुरा, सरन एवं अन्य कुछ हिस्सों में सुबह एवं रात के समय कुहासे की संभावना है। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास एवं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।  

झारखण्ड में तापमान में बढ़ोतरी 

राज्य में आगामी दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। पिछले 24 घंटो के दौरान झारखण्ड राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा है। किसी भी हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज नहीं हुई है। राज्य में अधिकतम तापमान सराईकेला में 31.7 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान चतरा में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही पर आगामी 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन बादल छाए रह सकते है। सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है। आज रांची में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 

उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरे की संभावना 

अधिकांश हिस्सों में मौसम 31 जनवरी से 1 फरवरी तक शुष्क रहने के आसार है लेकिन सुबह के समय बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखमीपुर खीरी, गोरखपुर, कुशीनगर समेत अन्य कई स्थानों पर घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में घने कोहरे की संभावना है। जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है। राजस्थान एवं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 3 से 4 फरवरी के दौरान सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में भी देखने को मिल सकता है। 

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 

पिछले 24 घंटो के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा है। सबसे अधिक तापमान मंडला में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रतलाम में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान खजुराहो छतरपुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है ।  चित्रकूट सतना में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी 3 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। 31 जनवरी के दौरान मौसम साफ रहेगा, सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध के आसार है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री एवं न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 

हरियाणा एवं पंजाब एवं चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम 

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव इन राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। आगामी 3 से 4 दिनों के दौरान बादल छाए रह सकते है। राजस्थान में बनने वाले मजबूत सिस्टम का प्रभाव इन राज्यों में हो सकता है। पिछले 24 घंटो के दौरान इन राज्यों के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय धुंध का असर देखने को मिला है। चंडीगढ़ सिटी में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस आज सुबह के समय दर्ज हुआ है।

वही पर राजधानी दिल्ली में आगामी 5 फरवरी तक मौसम में बदलाव के आसार है। 2 से 5 फरवरी के दौरान बादलो की आवजाही हो सकती है। जबकि 3 से 4 फरवरी के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। आगामी 24 घंटो के दौरान हरियाणा के कुछ हिस्सों, केरल, लक्षद्वीप, नागालैंड क्षेत्र में हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। जबकि अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, गिलगित बलिस्तान, लद्दाख क्षेत्र में मध्य बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में एक के बाद एक दो मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 1 से 3 फरवरी के दौरान देखने को मिलेगा। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now